February 18, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

निर्माणाधीन गौशाला का जिला पंचायत सदस्य ने किया उद्घाटन

1 min read
Spread the love


मिल्कीपुर, अयोध्या।
प्रदेश सरकार के निर्देश पर सभी ग्राम पंचायतों में एक-एक गौशाला बनाकर उसमें पशुओं को संरक्षित किया जाना है। जिसके क्रम में विकासखंड मिल्कीपुर अंतर्गत सारी गांव में 50 पशुओं को संरक्षित करने हेतु एक गौशाला का निर्माण कराया जा रहा है। बुधवार को निर्माणाधीन गौशाला का जिला पंचायत सदस्य अशोक मिश्रा ने उद्घाटन किया है।
बता दें कि विकासखंड मिल्कीपुर के सारी गांव में 50 पशुओं को संरक्षित करने के उद्देश्य से एक गौशाला का निर्माण कराया जा रहा है। वही जिला पंचायत सदस्य अशोक मिश्रा तथा खंड विकास अधिकारी मिल्कीपुर के के सिंह द्वारा बगैर पूर्ण निर्माण हुए ही निर्माणाधीन गौशाला का फीता काटकर उद्घाटन कर दिया गया। गौशाला में पशुओं के रहने हेतु पशु शेड, भूसा रखने हेतु कमरा, पानी की हौद व केयर ट्रेकर आदि का निर्माण कराया जाना है। लेकिन गौशाला में अभी केयर ट्रैकर, भूसा रखने हेतु कमरा, पानी टैंक सहित मुख्य गेट का कार्य अधूरा है। गौशाला का पूर्ण निर्माण नहीं हुआ है। हालांकि ब्लॉक के खंड विकास अधिकारी के के सिंह व जिला पंचायत सदस्य अशोक मिश्रा ने निर्माणाधीन गौशाला का उद्घाटन करके दो नर तथा दो मादा पशुओं को संरक्षित किया गया है। वहीं स्थानीय लोगों की माने तो निर्माण अधीन गौशाला में 50 पशुओं को संरक्षित कैसे किया जाएगा। जब खंड विकास अधिकारी मिल्कीपुर से फोन करके जानकारी चाही गई तो उनके द्वारा फोन रिसीव नहीं किया गया। इस मौके पर ए डी ओ आईएसबी गौतम वर्मा, ग्राम्य पंचायत अधिकारी आदित्य यादव, अजीत मौर्य, प्रधान नियाज अहमद सहित ग्रामीण मौजूद रहे।

राकेश कुमार मिश्र मंडल ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *