रमजान व होली के त्यौहारों को देखते हुए प्रशासन ने जनमानस की सुरक्षा हेतु किया फ्लैग मार्च
1 min readअयोध्या
जनपद में त्यौहारों व लोकसभा चुनाव के देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कायम रखने हेतु कोतवाली इनायत नगर अंतर्गत सीआईएसएफ रविंद्र सिंह अपने 70 जवानों के साथ विभिन्न स्थानों पर फ्लैग मार्च किया साथ ही इनायत नगर थाना प्रभारी संदीप सिंह की अध्यक्षता में इनायत नगर से फ्लैग मार्च प्रारंभ करके मुंगिसपुर , मिल्कीपुर पेट्रोल पंप, मिल्कीपुर बाजार,परसवां, हिसामुद्दीन पुर, निमड़ी, अछोरा, धरमगंज, पलिया प्रताप शाह, हैरिंग्टनगंज बाजार होकर हैरिंग्टनगंज स्थित पुलिस चौकी पर होकर इनायत नगर में समाप्त की गई । जनमानस को सुरक्षा का दिलाया एहसास साथ ही हैरिंग्टनगंज चौकी प्रभारी प्रवीण मिश्रा ने अपने जवानों के साथ सीआईएसएफ के जवानों की अगुवाई करते हुए फ्लैग मार्च किया।
राकेश कुमार मिश्रा मंडल ब्यूरो

