6 माह से नहीं जल रही सेमी हाईमास्ट लाइट कई बार शिकायत करने पर भी नहीं हुई सुनवाई
1 min readमिल्कीपुर-अयोध्या।

विकासखंड मिल्कीपुर के ग्राम पंचायत खिहारन में ईदगाह एवं डेहवा बाबा देवस्थान के बगल लगी सेमी हाईमास्ट लाइट 6 माह से अधिक समय से जल नही रही है।प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव में मौजूद इन धार्मिक स्थलों के निकट ग्रामीण अभियंत्रण विभाग द्वारा विधायक निधि से लगाई गई सेमी हाईमास्ट लाइट का कनेक्शन बगल में लगे विद्युत पोल से नही होने के कारण लाइट नहीं जल रही है। विद्युत उपकेंद्र मिल्कीपुर के अवर अभियंता रामचरित्र ने बताया कि इसका अभी कनेक्शन नहीं हुआ है जब इसका कनेक्शन पंजीकृत होगा तो केबल जोड़ दिया जाएगा।कनेक्शन के अभाव में विगत 6 माह से विधायक निधि से लगी यह सेमी हाईमास्ट लाइट महज शोपीस बनकर रह गई है।
