February 17, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय शिविर कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ

1 min read
Spread the love

मिल्कीपुर-अयोध्या।

क्षेत्र के कुचेरा बाजार स्थित डॉ लोहिया महिला महाविद्यालय में सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना का विशेष शिविर शनिवार से आरंभ हो गया।शिविर का शुभारम्भ महाविद्यालय के प्रबन्धक डा सत्यम कृष्णा ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित करके किया। शिविर के प्रथम दिवस चयनित ग्रामसभा अहिरौली सलोनी में शिविरार्थियों ने ग्रामीणों को यातायात के नियमों के प्रति जागरूक किया।इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ एसपी शुक्ला ने राष्ट्रीय सेवा योजना के शिविरार्थियों को बताया कि यह शिविर प्रतिभागियों के व्यक्तिव को निखारने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। समाजसेवा के कार्यक्रमों में प्रतिभाग करने से जीवन में सामाजिक मूल्यों का विकास होता है और इससे स्वस्थ समाज का निर्माण होता है।इस मौके पर महाविद्यालय के संरक्षक राम बहादुर यादव,शिविर की कार्यक्रमाधिकारी रानी देवी,अंजनी कुमार,डॉ मेनका यादव,आशा पाठक, प्रतिभा यादव,नाजमीन बानो, सीताराम,अभिषेक, सतेन्द्र, बृजेश,सुमनलता,चंद्रभवन यादव,अवनीश,दीपू यादव समेत बड़ी संख्या में राष्ट्रीय सेवा योजना के शिविरार्थी छात्राएं मौजूद रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *