गोरक्षा प्रमुख,विश्व हिंदू परिषद के द्वारा गौ माता का कराया गया अंतिम संस्कार
1 min readअमेठी जनपद में दिनांक 03/02/2024 सायं 6:00 बजे गौ सेवक को
सूचना मिली कि अमेठी जिले के जगदीशपुर में संजय गांधी पॉलिटेक्निक के पास एक गौ माता का एक्सीडेंट हो गया है और उसकी मृत्यु हो गई। समय ज्यादा हो जाने की वजह से गौरक्षा प्रमुख वहां उपस्थित नहीं हो सके लेकिन किन्हीं परिस्थितियों से अपने पुत्र अनिकेत तिवारी को वहां भेजकर बीडीओ महोदय जगदीशपुर से बात करके अंतिम संस्कार करवाने के लिए आग्रह किया। महोदय ने तुरंत संज्ञान में लेते हुए ग्राम प्रधान उतेलवा श्री राघवेंद्र तिवारी जी से कहा लेकिन रात ज्यादा हो जाने की वजह से अंतिम संस्कार नहीं हो सका।सुबह 7:00 बजे प्रधान द्वारा जेसीबी भेजवाकर अंतिम संस्कार करवाया गया।
प्रधान जी,बीडीओ महोदय जगदीशपुर,सचिव उतेलवा,प्रदीप वैश्य व स्थानीय लोगों को बहुत बहुत धन्यवाद।
प्रेम नारायण तिवारी(लल्लू तिवारी)प्रधान जी,बीडीओ महोदय जगदीशपुर,सचिव उतेलवा,प्रदीप वैश्य व स्थानीय लोगों को बहुत बहुत धन्यवाद।
विभाग गोरक्षा प्रमुख
विश्व हिंदू परिषद
सुल्तानपुर–अमेठी

