February 15, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

*उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ बाँदा की जिलाध्यक्ष सुधा सिंह राजपूत ने गरिमा के विरूद्ध शिक्षकों से कार्य कराए जाने का किया विरोध*

1 min read
Spread the love

उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ बाँदा की जिलाध्यक्ष सुधा सिंह राजपूत ने गरिमा के विरुद्ध शिक्षकों से कार्य कराए जाने का किया विरोध
माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद/प्रयागराज तथा माननीय उच्चतम न्यायालय ने बार-बार अपने निर्णयों में केंद्र व राज्य सरकारों को निर्देश दिया है कि शिक्षकों से शैक्षणिक कार्य के अतिरिक्त कोई अन्य कार्य न लिया जाए परंतु बार-बार शिक्षकों से उनकी गरिमा के विरुद्ध कार्य करवाए जाते हैं तथा दिनांक 16 -01- 2024 को कुछ महिला शिक्षिकाओं की ड्यूटी मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत वैवाहिक कार्यक्रम में सम्मिलित वधुओं के श्रृंगार एवं अन्य व्यवस्थाओं हेतु महिला शिक्षिकाओं की ड्यूटी लगाई गई है जिसका उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ बांदा पुरजोर विरोध करता है। तथा मांग करता है कि भविष्य में शिक्षिकाओं से उनकी गरिमा के विरुद्ध कार्य न करवाया जाए और माननीय उच्च न्यायालय और उच्चतम न्यायालय के निर्णय का सम्मान किया जाए
उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ की जिलाध्यक्ष सुधा सिंह राजपूत ने कहा कि हम चाणक्य की परंपरा को मानने वाले शिक्षक हैं तथा शिक्षक का स्थान सर्वोपरि है तथा आदर्श शिक्षक कभी किसी की चापलूसी नहीं करता न किसी से डरता है। और संगठन मांग करता है कि भविष्य में ऐसे आदेशों की पुनरावृत्ति न की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *