February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

पत्रकार राम सुमिरन मिश्र का असामयिक निधन,पत्रकारिता जगत में शोक की लहर

1 min read
Spread the love

पत्रकारिता जगत में शोक की लहर

कलमकार राम सिमरन मिश्र का आसमयिक निधन

सुल्तानपुर

वर्तमान में राजस्थान पत्रिका के पत्रकार राम सुमिरन मिश्र का असामयिक निधन हो गया जिसका समाचार मिलते ही सुल्तानपुर के पत्रकारिता क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। स्वर्गीय श्री मिश्र अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुवात कानपुर में दैनिक जागरण समाचार पत्र से किया। गत दस वर्षों से सुल्तानपुर में लेखन किया , वह बहुत ही निर्भीक निष्पक्ष एवं उच्च कोटि की लेखन क्षमता की प्रतिभाशाली पत्रकार रहे। सुल्तानपुर में अपने कैरियर में उन्होंने ब्यूरो चीफ एवम कई अखबारो जिला संवाददाता के रूप में रह चुके हैं जिसमे अमर उजाला, पायनियर हिंदी तथा अंग्रेजी दैनिक भाष्कर जैसे प्रमुख अखबारों में रह चुके हैं पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों में अच्छा खासा प्रभाव लेखन से रखते थे। वे मूलतः हनुमानगंज के पास लोदीपुर गांव के निवासी थे।
गत दो दिन पूर्व अस्वस्थ होने पर राज्य स्वशासी राज्य मेडिकल कॉलेज सुलतानपुर भर्ती कराया गया जहां से उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया गया, और उन्होने अपनी अंतिम सांस विवेकानंद हॉस्पिटल लखनऊ में लिया। उनके अंतिम संस्कार में भारतीय मीडिया परिषद के जिला अध्यक्ष सर्वेश सिंह, महामंत्री जयशंकर दूबे केडी शुक्ला, रवि दुबे, श्री प्रकाश पांडे, सहित अन्य दर्जनों पत्रकार सामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *