October 19, 2024

Awadh Speed News

Just another wordpress site

सड़क बन जाएगी तभी निकलेगी मां दुर्गा की विसर्जन शोभा यात्रा, परंपरागत शोभायात्रा मार्ग को कतई नहीं परिवर्तित करेगी केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति

1 min read
Spread the love

केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति की दो टूक, जब चलने लायक सड़क बन जाएगी तभी निकलेगी मां दुर्गा की शोभा यात्रा, परंपरागत शोभायात्रा मार्ग को कतई नहीं परिवर्तित करेगी केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति, केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति ने सेतु निगम के इंजीनियर के साथ मार्ग का किया भ्रमण,

अयोध्या।
दुर्गा पूजा प्रतिमा विसर्जन शोभायात्रा मार्ग को लेकर असमंजस की स्थिति, केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के पदाधिकारियो ने सेतु निगम के इंजीनियर के साथ किया मार्ग का भ्रमण, 24 अक्टूबर को जीआईसी के मैदान से निकलेगी मां दुर्गा की शोभायात्रा, जीआईसी से फतेहगंज मार्ग पर बन रहा है ओवरब्रिज, ओवरब्रिज के नीचे सर्विस रोड बनाने की मांग, परंपरागत रूप से इसी मार्ग से निकलती है मां दुर्गा की शोभायात्रा,

केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष मनोज जायसवाल का बयान, आज 22 तारीख हो गई, 24 तारीख को निकलेगी मां दुर्गा की शोभायात्रा, 26 अक्टूबर को निकलेगी राम बारात, 48 घंटे शेष हैं, 48 घंटे पूर्व जैसे सड़क थी वैसा ही सड़क है, विसर्जन शोभायात्रा जीआईसी मैदान से निकलकर फतेहगंज चौक रिकाबगंज टीवी टावर होते हुए गुप्तार घाट के निर्मली कुंड जाएगी शोभा यात्रा यह मार्ग परंपरागत है, हम विसर्जन शोभायात्रा मार्ग का परिवर्तन कतई नहीं करेंगे, विसर्जन शोभा यात्रा फतेहगंज चौक होते हुए ही निकलेगी, जब चलने लायक सड़क बन जाएगी तभी निकलेगी मां दुर्गा की विसर्जन शोभायात्रा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *