सड़क के किनारे घायल पड़े बन रोज का कराया दवा उपचार शाहगंज पुलिस चौकी पर तैनात पुलिस कर्मियों की सराहनीय पहल
1 min readअयोध्या
शाहगंज पुलिस चौकी पर तैनात पुलिस कर्मियों की सराहनीय पहल

सड़क के किनारे घायल पड़े बन रोज का कराया दवा उपचार
बीकापुर तहसील क्षेत्र के अन्तर्गत शाहगंज पुलिस चौकी पर तैनात पुलिस कर्मियों के द्वारा
कल शुक्रवार को बेजुबान जानवर के प्रति संवेदना की मिसाल पेश की गई।
पुलिस चौकी पर तैनात पुलिसकर्मी रवि पाल सिंह और अमर पाल सिंह शुक्रवार को कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए क्षेत्र भ्रमण पर निकले थे
रास्ते में रेवतीगंज रोड स्थित ढेमा मोड़ के पास एक नीलगाय घायलावस्था में पड़ा था
नीलगाय को देखकर सड़क से गुजरने वाले लोग अनदेखी करके आगे निकल जाते थे।
लेकिन दोनों जवानों ने स्थानीय लोगों के सहयोग से नीलगाय को सड़क के किनारे लाया और पशु चिकित्सक को बुलाकर नीलगाय का इलाज भी करवाया।
कहते हैं जैसी संगत होती है इंसान में गुण भी उसी के अनुसार उत्पन्न होते हैं।
चर्चा है कि शाहगंज पुलिस चौकी पर तैनात चौकी प्रभारी जय किशोर अवस्थी की प्रेरणा से उनके स्टाफ में शामिल है
पुलिसकर्मियों द्वारा भी अक्सर पीड़ितों के प्रति मानवीय संवेदना दिखाई जाती है।
