शिक्षक एकता की मिसाल, रमेश तिवारी अध्यक्ष एवं फिरोज अहमद मंत्री निर्विरोध निर्वाचित
1 min readरमेश तिवारी अध्यक्ष एवं फिरोज अहमद मंत्री निर्विरोध हुए निर्वाचित
दूबेपुर में शिक्षक एकता की मिसाल, रमेश तिवारी अध्यक्ष एवं फिरोज अहमद मंत्री निर्विरोध निर्वाचित
सुलतानपुर।
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ जनपद सुलतानपुर (सम्बद्ध- अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ भारत) की ब्लॉक इकाई दूबेपुर में त्रैवार्षिक अधिवेशन/शिक्षक सम्मेलन उत्साहपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। सम्मेलन में शिक्षक एकता, संगठन के प्रति समर्पण और आपसी विश्वास की शानदार मिसाल देखने को मिली।ब्लॉक इकाई दूबेपुर में कुल 661 मतदाता थे। अध्यक्ष पद पर रमेश तिवारी एवं मंत्री पद पर फिरोज अहमद ने नामांकन दाखिल किया। नामांकन पत्रों की जांच के उपरांत दोनों आवेदन पत्र वैध पाए गए। अन्य कोई नामांकन दाखिल न होने के सापेक्ष अध्यक्ष पद पर रमेश तिवारी एवं मंत्री पद पर फिरोज अहमद को निर्विरोध विजयी घोषित किया गया।निर्विरोध निर्वाचन के बाद उपस्थित शिक्षकों एवं संगठन के पदाधिकारियों ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं मंत्री को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि निर्विरोध निर्वाचन संगठन की एकजुटता, आपसी विश्वास और शिक्षक हितों के प्रति सामूहिक प्रतिबद्धता का प्रतीक है। मतदान पर्यवेक्षक के रूप में जिला संगठन मंत्री राम भरत वर्मा एवं मतदान अधिकारी श्रीमती गीतांजलि ज्ञान उपस्थित रहीं।इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष एवं संरक्षक राजेंद्र प्रसाद पांडेय, पूर्व जिला अध्यक्ष एवं पूर्व माध्यमिक मंत्री गंगा प्रसाद दुबे, जिला अध्यक्ष दिनेश उपाध्याय, मांडलिक मंत्री शमीम अहमद,, मंत्री कूरेभार वैभव भटनागर, जूनियर शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष राजीव मिश्रा, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष बृजेश पांडेय, संरक्षक अखिलेश तिवारी, रा. शैक्षिक महासंघ के ब्लॉक अध्यक्ष निशांत सिंह, एआरपी विजय अग्रहरी, श्रीपाल यादव, सुनील सिंह, लंभुआ के जूनियर अध्यक्ष जयशंकर श्रीवास्तव एवं नोडल शिक्षण संकुल कृष्णदेव सिंह, प्रदीप श्रीवास्तव, रामजस, सुजीत सिंह, उपेंद्र सिंह , मंजू सिंह जिला संगठन मंत्री, अरुण रेखा ओझा, उमेश जिला उपाध्यक्ष राधेश्याम, सर्वेश सिंह, सोशल मीडिया प्रभारी आसिफ, वरिष्ठ शिक्षिका श्रीमती नीलम तिवारी, रीता तिवारी, अरुण रेखा, स्वाति, आस्था, पूनम, अर्चना, प्रतिमा, डॉक्टर सुदक्षिणा मिश्रा मिश्रा, राजेश पांडेय, मोहम्मद हसीब, निशांत सिंह, इमरान, बजरंग यादव, इरफान, अनूप, मोनू, बिना पांडेय, राकेश वर्मा, योगेंद्र, चंद्रशेखर, आजाद आदि लोग उपस्थित रहकर अपने आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं प्रदान किये ।नवनिर्वाचित अध्यक्ष रमेश तिवारी एवं मंत्री फिरोज अहमद ने संगठन के सभी शिक्षकों एवं पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे।

