October 21, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

गरीब कन्याओं की शादी में संस्था करेगी मदद

1 min read
Spread the love

मिल्कीपुर।

बारुन बाजार में धार्मिक और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी संस्था श्री राम जानकी जगन्नाथ स्वामी सेवा ट्रस्ट प्रतापगढ़ ने एक नई पहल की है। संस्था ने निर्धन परिवारों को मदद देने का संकल्प लिया है। दशहरा के मौके पर ट्रस्ट ने गरीब कन्याओं की शादी में विशेष सहयोग देने की बात कही है।
बारुन बाजार में पुरानी पुलिस चौकी के पीछे लाल इंटरप्राइजेज के नाम से एक ऑफिस खोला गया है। इसके संचालक संस्था के सचिव लाल सिंह चौहान ने बताया कि उनका उद्देश्य गरीब कन्याओं की शादी के सामान बाजार भाव से कम दाम पर उपलब्ध कराना है।
लाल सिंह चौहान ने कहा कि उनकी संस्था ने संकल्प लिया है कि अगले एक साल तक निर्धन परिवारों को सामग्री के मूल्य में छूट दिलाने के साथ-साथ अलग से भी मदद करेगी, संस्था उन्हें ‘बिट्टू रानी गृहस्थी’ की तरफ से एक विशेष उपहार भी देगी।
इस मौके पर जनता उन्नत पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल सिंह चौहान मुख्य अतिथि रहे। जौहर वेलफेयर ट्रस्ट के अध्यक्ष सलीम अहमद खान विशिष्ट अतिथि रहे। आराधना एजुकेशनल एंड हेल्थ वेलफेयर सोसाइटी के स्टेट कोऑर्डिनेटर अमन यादव, सीमा यादव, यशवंत सिंह, प्रदीप मिश्रा, अर्जुन शर्मा, विपिन कुमार, रवि गुप्ता, शेर सिंह, लकी राजपूत, राज चौहान, शिवकुमार चौहान, रामकरन चौहान समेत कई अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *