ऑक्सीजन बाबा को सीपीआई ने किया सम्मानित, 2027 में सदर से मिल सकता है टिकट
1 min readबांदा
ऑक्सीजन बाबा को सीपीआई ने किया सम्मानित, 2027 में सदर से मिल सकता है टिकट
बांदा। “स्वर्णिम युग की ओर एक कदम, किसान-मजदूर जब होंगे एक साथ तो गाँव में लौटेगी खुशहाली” – इसी संकल्प के साथ आज सीपीआई के जिला सचिव श्यामसुंदर सिंह राजपूत एडवोकेट ने ऑक्सीजन बाबा रामकृष्ण अवस्थी को दशहरे की बधाई देकर सीपीआई की पट्टी पहनाकर सम्मानित किया।
इस दौरान जिला सचिव ने कहा कि ऑक्सीजन बाबा के सामाजिक कार्य सराहनीय हैं और युवा पीढ़ी उनके कार्यों को आगे बढ़ाएगी।
वहीं चर्चा है कि 2027 विधानसभा चुनाव में सदर, बांदा से सीपीआई ऑक्सीजन बाबा को टिकट दे सकती है, जिसे क्षेत्रवासियों का भरपूर समर्थन मिल रहा है।

