भाजपा नेता पुलकित सिंह ने दी विजयदशमी की बधाई, दुर्गा पूजा पंडालों में पहुंचकर किया दर्शन-पूजन
1 min readसुल्तानपुर
युवा भाजपा नेता पुलकित सिंह ने दी विजयदशमी की बधाई, दुर्गा पूजा पंडालों में पहुंचकर किया दर्शन-पूजन।
धनपतगंज में एनी टाइम फिटनेस क्लब के शुभारंभ में हुए शामिल, विभिन्न गांवों में लोगों से की मुलाकात और जाना कुशलक्षेम।
युवा भाजपा नेता एवं समाजसेवी पुलकित सिंह ने मंगलवार को क्षेत्र भ्रमण के दौरान क्षेत्रवासियों को विजयदशमी एवं दशहरा पर्व की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्होंने विभिन्न गांवों में सजाए गए दुर्गा पूजा पंडालों में पहुंचकर मां दुर्गा की प्रतिमाओं का दर्शन-पूजन किया और श्रद्धालुओं से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना।
क्षेत्र भ्रमण के दौरान सबसे पहले पुलकित सिंह धनपतगंज के संजय नगर पहुंचे, जहां उन्होंने राजीव मिश्रा के एनी टाइम फिटनेस क्लब के ग्रैंड ओपनिंग कार्यक्रम में सहभागिता की। उन्होंने क्लब के प्रोपराइटर राजीव मिश्रा को शुभकामनाएं दीं और लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा नियमित व्यायाम के प्रति जागरूक किया।
इसके बाद अजयपाल पाल की अगुवाई में उतैलापुर गांव पहुंचे पुलकित सिंह ने काली माता मंदिर में दर्शन-पूजन किया। इस दौरान उन्होंने वहां मौजूद लोगों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना। इसके बाद निखिल सिंह के साथ कबरी गांव पहुंचे, जहां पंचायत भवन के पास लालजी गुप्ता के घर के निकट सजाए गए दुर्गा पूजा पंडाल में मां दुर्गा की प्रतिमा के दर्शन किए।
इसी क्रम में विष्णु सिंह के साथ ढखवा के गुरु बक्श का पुरवा गांव पहुंचे पुलकित सिंह ने राजेन्द्र सिंह नोटरी के घर के सामने सजे दुर्गा पूजा पंडाल में दर्शन-पूजन किया। वहीं, सुनील निषाद के साथ बलुहा गांव की निषाद बस्ती पहुंचकर उन्होंने पंडाल में स्थापित देवी प्रतिमाओं के दर्शन किए और स्थानीय लोगों से मुलाकात की।
पुलकित सिंह ने खेतहरा गांव में नीरज गौड़ के साथ स्वर्गीय शारदा निषाद के घर के सामने सजे देवी पंडाल में पहुंचकर मां दुर्गा का आशीर्वाद लिया। यहां उन्होंने श्रद्धालुओं से बातचीत कर उनका हालचाल जाना। इसके बाद सत्यजीत राय के साथ गोड़वा भट्टी के जरौली मोड़, कटावां रोड और राममूर्ति साहू के घर के पास सजाए गए दुर्गा पूजा पंडालों में पहुंचकर दर्शन-पूजन किया।
वहीं, जयदीप जायसवाल के साथ बांसी बाजार में मुख्य मार्ग और भूमि सुधार कार्यालय के पास सजे पंडालों में पहुंचकर मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों के दर्शन किए। इसके बाद महेदवा गांव में निमिष सिंह के साथ दुर्गा मंदिर के पास स्थापित देवी प्रतिमाओं का दर्शन-पूजन किया।
क्षेत्र भ्रमण के अंतिम चरण में पुलकित सिंह मंगरू निषाद के साथ तिवारी का पुरवा पहुंचे। यहां श्री अंबे माता पूजा समिति की ओर से सजाए गए पंडाल में मां दुर्गा की प्रतिमा के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने पूजा समिति के सदस्यों और श्रद्धालुओं से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना।
विजयदशमी के अवसर पर पुलकित सिंह ने क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं देते हुए सत्य की असत्य पर विजय के पर्व को आपसी सद्भाव, प्रेम और एकता के साथ मनाने का संदेश दिया। विभिन्न गांवों में उनके पहुंचने पर स्थानीय लोगों और पूजा समितियों के सदस्यों ने उनका स्वागत किया।

