September 6, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

बसपा की मंडलीय कार्यकर्ता समीक्षा बैठक सम्पन्न, 2027 की तैयारियों पर हुई चर्चा

1 min read
Spread the love

बसपा सुप्रीमो मायावती के दिशा-निर्देशों को जन-जन तक पहुंचाने का लिया संकल्प

बांदा

बहुजन समाज पार्टी की मंडलीय कार्यकर्ता समीक्षा बैठक रविवार को कौशल्या मैरिज हॉल, अतर्रा रोड, बांदा में सम्पन्न हुई।
बैठक में संगठन की मजबूती और आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर गहन मंथन किया गया।

बैठक के मुख्य अतिथि मां नौशाद अली साहब पूर्व (एमएलसी) एवं बुंदेलखंड प्रभारी बसपा एवं
(चित्रकूट मंडल) प्रभारी *माननीय श्री लालाराम अहिरवार जी रहे।

बैठक में मंडल प्रभारी *मा. बल्देव प्रसाद वर्मा जी, लल्लू प्रसाद निषाद , मा. अरविंद वर्मा , रामशरण अनुरागी जी, मानसिंह कुशवाहा , मा. शिवकरन दिनकर , मा. अवधेश दिनकर जी,मौदहा चेयरमैन *रजा मुहम्मद साहब, रावेन्द्र प्रसाद वर्मा जी, भौंरी, सोनपाल वर्मा, रामसेवक प्रजापति जी, मा. मलखे श्रीवास, मुहम्मद असलम खां, रोहित सिंह पटेल, मा. शिवबाबू एडवोकेट, गंगादीन अहिरवार जी सहित चारों जिलों के जिलाध्यक्ष, सभी विधानसभाओं के विधानसभा अध्यक्ष आशादीन वर्मा जी,
प्रेमचंद्र वर्मा जी एवं सेक्टर व बूथ स्तर के सैकड़ों पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि व मंडल प्रभारियों ने *परम आदरणीया बहन कुमारी मायावती जी द्वारा दिये गये दिशा-निर्देशों से कार्यकर्ताओं को अवगत कराया। साथ ही *बहुजन समाज में जन्मे सभी महापुरुषों – तथागत गौतम बुद्ध, संत कबीर, ज्योतिबा फुले, बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर, मान्यवर कांशीराम साहब के विचारों और संघर्षों पर प्रकाश डाला।

वक्ताओं ने कहा कि सभी कार्यकर्ता बूथ स्तर पर जाकर पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं और 2027 में बहन जी को पांचवीं बार मुख्यमंत्री बनाने के लिए अभी से जुट जाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *