September 6, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

बीकापुर कोतवाली प्रांगण में श्रद्धा व हर्सोल्लास के साथ मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

1 min read
Spread the love


बीकापुर, अयोध्या।

जनपद अयोध्या के बीकापुर कोतवाली परिसर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन थाना प्रभारी देवेंद्र पांडेय के नेतृत्व में किया गया, जिसमें पुलिसकर्मियों के साथ क्षेत्र के ग्रामीणों, बाजारवासियों, महिलाओं और बच्चों ने बड़ी संख्या में सहभागिता की।
जन्माष्टमी के अवसर पर कोतवाली परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को लेकर लोगों में विशेष उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में पहुंचे ग्रामीणों और बाजारवासियों ने श्रद्धा भाव के साथ फूलों की वर्षा कर स्वागत किया। पूरा परिसर भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों और भक्ति गीतों से भक्तिमय वातावरण में सराबोर रहा।
इस अवसर पर भजन संध्या एवं गायन कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। कलाकारों और श्रद्धालुओं द्वारा प्रस्तुत भजनों पर उपस्थित लोग भक्ति रस में डूब गए। महिलाओं और बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में भाग लिया और देर तक सांस्कृतिक एवं मनोरंजन कार्यक्रमों का आनंद उठाया।
कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद की व्यवस्था की गई। बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर आयोजन की सराहना की। थाना प्रभारी देवेंद्र पांडेय ने सभी क्षेत्रवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं देते हुए आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द बनाए रखने का संदेश दिया।
पुलिस और आमजन की सहभागिता से आयोजित यह जन्मोत्सव क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा और बीकापुर कोतवाली परिसर देर तक भक्ति एवं उत्सव के रंग में रंगा रहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *