September 4, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

तहसीलदारों के तबादले, 8 अधिकारियों को मिली नई तैनाती

1 min read
Spread the love

तहसीलदारों के तबादले, 8 अधिकारियों को मिली नई तैनाती, जसमेन्द्र सिंह बने तहसीलदार नकुड़, प्रियंक सिंह को रामपुर मनिहारान की जिम्मेदारी — नवागन्तुक अधिकारियों को भी मिली तैनात

सहारनपुर

जनपद सहारनपुर में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए जिलाधिकारी के अनुमोदन के बाद तहसीलदारों की तैनाती में बदलाव किया गया है। अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) एवं प्रभारी अधिकारी (सं०का०) संतोष बहादुर सिंह की ओर से जारी कार्यालय आदेश के अनुसार जनपद में तैनात एवं नवागन्तुक तहसीलदारों को शासकीय कार्यहित में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।जारी आदेश के अनुसार श्री जसमेन्द्र सिंह को तहसीलदार सहारनपुर से स्थानांतरित कर तहसीलदार नकुड़ बनाया गया है। वहीं श्री प्रियंक सिंह, जो तहसीलदार नकुड़ के पद पर तैनात थे, उन्हें तहसीलदार रामपुर मनिहारान की जिम्मेदारी दी गई है।इसके अलावा नवागन्तुक तहसीलदार श्री गौरव कुमार को तहसीलदार सदर, सहारनपुर नियुक्त किया गया है। श्री जितेन्द्र कुमार, जो तहसीलदार रामपुर मनिहारान थे, अब तहसीलदार (न्यायिक) देवबन्द के पद पर कार्य करेंगे।आदेश के तहत नवागन्तुक तहसीलदार श्री अमित कुमार रस्तौगी को तहसीलदार (न्यायिक) सदर, सहारनपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं पदोन्नत नायब तहसीलदार रामपुर मनिहारान श्री गुरप्रीत सिंह को तहसीलदार (न्यायिक) नकुड़ बनाया गया है।नवागन्तुक तहसीलदार श्री रोहित कुमार को तहसीलदार (न्यायिक) बेहट, जबकि श्री फैसल अहमद को तहसीलदार (न्यायिक) रामपुर मनिहारान के पद पर तैनाती दी गई है।कार्यालय आदेश में स्पष्ट किया गया है कि सभी तैनात तहसीलदार अपनी नई तैनाती वाली तहसील में तत्काल कार्यभार ग्रहण कर इसकी सूचना संबंधित अधिकारियों को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।इस प्रशासनिक फेरबदल के बाद जिले की विभिन्न तहसीलों में राजस्व एवं न्यायिक कार्यों के संचालन की जिम्मेदारियों में बदलाव देखने को मिलेगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *