September 3, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

गायत्री पब्लिक स्कूल में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाईं गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी

1 min read
Spread the love

रेवती गंज अयोध्या

गायत्री पब्लिक स्कूल रेवतीगंज में भगवान विष्णु के दशावतारों में से आठवें और चौबीस अवतारों में से बाईसवें अवतार श्रीकृष्ण के जन्म के आनन्दोत्सव के लिये मनाए जाने वाले श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती और श्री कृष्ण की प्रतिमा के समक्ष पुष्प अर्पित और दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इसके बाद राधा, कृष्ण और गोपियों की भूमिका में सजे बच्चों ने जब एक से बढ़कर एक कार्यक्रम प्रस्तुत करना शुरू किया तो पूरा परिसर कृष्ण भक्ति में डूब गया। श्री कृष्ण,राधा और गोपियों की भूमिका में विद्यार्थियों ने ‘हम सब बोलेंगे हैप्पी बर्थडे टू यू, सपने में रात में आया, वृंदावन जाऊंगी आदि गीतों पर शानदार अभिनय कर अपनी अमिट छाप छोड़ी।
प्रधानाचार्या शिखा दूबे ने कहा कि यह पर्व हमें सिखाता है कि परिणाम की चिंता किये बगैर हमें अपना कर्तव्य ईमानदारी से करना चाहिए। यह केवल भगवान श्री कृष्ण के जन्म का उत्सव न होकर सत्य, धर्म और सदाचार की विजय का प्रतीक है। श्री कृष्ण सुख, आनंद और सहजता के प्रतीक हैं। वे परमानंद के स्रोत हैं।
पूरा कार्यक्रम प्रभा शंकर शुक्ल, रितिका मिश्रा, रूपा सिंह, अंकिता, कीर्ति, काजल की देख रेख और मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *