शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोपित गिरफ्तार, न्यायालय ने भेजा जेल
1 min readअयोध्या।
पटरंगा थाना क्षेत्र के एक गांव में युवती को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोप में फरार चल रहे आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मुकदमा दर्ज होने के बाद से आरोपित पुलिस की गिरफ्त से बच रहा था।
बुधवार को पुलिस टीम ने आरोपित को थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद पुलिस ने उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से न्यायालय ने उसे जेल भेज दिया।

