वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने 24 घंटे के भीतर की कार्रवाई, पत्रकारों के विरोध करने पर एसओजी प्रभारी लाइन हाजिर
1 min readपत्रकार प्रकरण में गिरी गाज, एसओजी प्रभारी लाइन हाजिर
पुलिस प्रशासन ने 24 घंटे के भीतर की कार्रवाई, पत्रकारों के विरोध के बाद लिया गया निर्णय
शाहजहांपुर।
दो पत्रकारों को कथित रूप से हिरासत में लिए जाने के मामले में पुलिस प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए एसओजी प्रभारी श्यामवीर सिंह को लाइन हाजिर कर दिया है। यह कार्रवाई पत्रकारों के विरोध प्रदर्शन और कलेक्ट्रेट तक निकाले गए मार्च के बाद सामने आई है।
बताया जा रहा है कि दो पत्रकारों को एसओजी टीम द्वारा कथित रूप से बिना ठोस आधार के हिरासत में लिए जाने की घटना के बाद जिलेभर के पत्रकारों में आक्रोश फैल गया था। शुक्रवार को प्रेस क्लब में बैठक के बाद पत्रकारों ने कलेक्ट्रेट तक विरोध मार्च निकाला और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने जांच के निर्देश देते हुए 24 घंटे के भीतर कार्रवाई का आश्वासन दिया था। इसी क्रम में एसओजी प्रभारी श्यामवीर सिंह को लाइन हाजिर किए जाने की कार्रवाई की गई है।
पुलिस प्रशासन की इस कार्रवाई को पत्रकारों के विरोध के बाद उठाए गए त्वरित कदम के तौर पर देखा जा रहा है।
पत्रकारों ने कार्रवाई को अपनी एकजुटता की जीत बताते हुए कहा कि पत्रकारों के सम्मान और अधिकारों से जुड़े मामलों में वे आगे भी एकजुट होकर आवाज उठाते रहेंगे।

