July 24, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

नवागत एसडीएम पवन कुमार शर्मा ने अधिवक्ताओं के साथ किया बैठक

1 min read
Spread the love

अयोध्या
मिल्कीपुर के नवागत एसडीएम पवन कुमार शर्मा ने शुक्रवार को तहसील के अधिवक्ताओं के साथ परिचय बैठक कर उनकी समस्याएं सुनीं। करीब एक माह से चल रहे अधिवक्ताओं के आंदोलन और न्यायिक कार्यों के बहिष्कार पर कोई निर्णय नहीं हो सका। बार एसोसिएशन अध्यक्ष अमित कुमार मिश्रा ने बताया कि यह केवल परिचय बैठक थी, मुख्य मांगों पर चर्चा नहीं हुई। आंदोलन से जुड़े मुद्दों पर प्रशासन के पत्र के बाद अलग बैठक होगी। अगली वार्ता के बाद ही आंदोलन जारी रखने या समाप्त करने पर फैसला लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *