July 23, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

मानसून अवधि में आमजन की सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता :-संभागीय आयुक्त

1 min read
Spread the love

धौलपुर राजस्थान।
मानसून अवधि में आमजन की सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता, सभी विभाग पूर्ण सतर्कता एवं समन्वय के साथ कार्य करें-संभागीय आयुक्त
धौलपुर,

मानसून अवधि के दौरान संभावित अतिवृष्टि, जलभराव, बाढ़ एवं अन्य प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए संभागीय आयुक्त नलिनी कठौतिया की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संभाग के सभी जिला कलक्टर्स के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिला कलक्टर श्रीनिधि बी टी ने बैठक में जिले की तैयारियों की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की।
बैठक में संभागीय आयुक्त ने जिले में मानसून पूर्व किए गए कार्यों की समीक्षा करते हुए शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के प्रमुख नालों एवं ड्रेनेज सिस्टम की सफाई, जलभराव संभावित क्षेत्रों की पहचान तथा वहां किए गए निवारक उपायों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने निर्देश दिए कि संवेदनशील क्षेत्रों की लगातार निगरानी रखी जाए तथा किसी भी प्रकार की जलभराव की स्थिति उत्पन्न होने पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
समीक्षा के दौरान जिले के सभी बांधों, एनीकटों एवं जलाशयों की वर्तमान जलधारण क्षमता, जलस्तर, सुरक्षा व्यवस्था तथा गेटों की कार्यशीलता का परीक्षण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। आवश्यकता पड़ने पर नियंत्रित एवं सुरक्षित जल निकासी की समुचित व्यवस्था बनाए रखने पर भी विशेष बल दिया गया।
बैठक में बाढ़ संभावित क्षेत्रों एवं संवेदनशील ग्रामों के लिए तैयार कार्ययोजना, जर्जर एवं गिरासू राजकीय भवनों की अद्यतन स्थिति, राहत एवं बचाव कार्यों के लिए उपलब्ध संसाधनों तथा विभिन्न विभागों के मध्य समन्वय की समीक्षा की गई। एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, सिविल डिफेंस, होमगार्ड, पुलिस, चिकित्सा एवं अन्य विभागों को किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई के लिए पूर्ण तैयार रहने के निर्देश दिए गए। साथ ही लाइफ जैकेट, रस्सियां, रेस्क्यू उपकरण, जेसीबी, पोकलेन, ट्रैक्टर, पंप सेट सहित अन्य आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता एवं कार्यशीलता सुनिश्चित करने, विद्युत, पेयजल, चिकित्सा, दूरसंचार एवं अन्य आवश्यक सेवाओं को निर्बाध बनाए रखने तथा आपातकालीन परिस्थितियों के लिए वैकल्पिक मार्ग एवं यातायात प्रबंधन की समुचित कार्ययोजना तैयार रखने के निर्देश दिए गए।
बैठक में संवेदनशील स्थलों पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों की तैनाती, त्वरित प्रतिक्रिया दल की सक्रियता तथा विगत वर्ष चिन्हित समस्याओं के समाधान हेतु इस वर्ष किए गए सुधारात्मक कार्यों की भी समीक्षा की गई। संभागीय आयुक्त ने निर्देश दिए कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए आमजन की सुरक्षा को सर्वाेच्च प्राथमिकता दें तथा किसी भी आपदा की स्थिति में त्वरित राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित करें।
जिला कलक्टर श्रीनिधि बी टी ने बैठक के उपरांत संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि मानसून अवधि के दौरान सभी व्यवस्थाओं की नियमित मॉनिटरिंग की जाए, नियंत्रण कक्ष सक्रिय है जिसका दूरभाष नंबर 05642-220033 है तथा किसी भी आपात स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी, ताकि जन-धन की हानि को न्यूनतम रखा जा सके। बैठक में जिला पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान, मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद ए एन सोमनाथ, अतिरिक्त जिला कलक्टर हरिराम मीना सहित सम्बन्धित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

विजय कुमार शर्मा ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *