July 23, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ठकुराई गुट का 21 सूत्रीय मांगों को लेकर 28 जुलाई को होगा धरना प्रदर्शन

1 min read
Spread the love

गोरखपुर

28 जुलाई को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर शिक्षकों का धरना
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ठकुराई गुट का 21 सूत्रीय मांगों को लेकर 28 जुलाई को प्रदेश के सभी जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर धरना दिया जाएगा
उक्त आशय की जानकारी देते हुए प्रांतीय उपाध्यक्ष केदार वर्मा एवं जनपदीय संरक्षक जानकी शरण शुक्ल ने बताया कि गोरखपुर में हुए प्रांतीय सम्मेलन में शिक्षकों की समस्याओं का 21 सूत्रीय मांग पत्र कृषि राज्यमंत्री को सौंपा गया था धरने को सफल बनाने के लिए संगठन के जिलाध्यक्ष बालाराम एवं संगठन मंत्री पुष्पेंद्र त्रिपाठी के नेतृत्व में विद्यालयों मैं दौरा किया गया एवं सभी शिक्षकों से धरने को सफल बनाने की अपील की गई जिला मंत्री मोहम्मद बाकर ने बताया 28 जुलाई को अपराह्न 2:00 बजे जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर एकदिवसीय धरना दिया जाएगा तथा माननीय मुख्यमंत्री को संबोधित 21 सूत्रीय मांगपत्र एवं जनपदीय समस्याओं का ज्ञापन जिला विद्यालय निरीक्षक को दिया जाएगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *