July 21, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

रायल पैराडाइज मैरिज हाल गोण्डा में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का हुआ आयोजन

1 min read
Spread the love

रायल पैराडाइज मैरिज हाल गोण्डा में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का हुआ आयोजन

कार्यक्रम में विधायक सदर, विधायक मेहनौन, डीएम तथा सीडीओ ने 433 नव दंपतियों को दिया आशीर्वाद

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में एक साथ 433 जोड़ों का विवाह हुआ सम्पन्न

गोण्डा

मंगलवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत रायल पैराडाइज मैरिज हाल गोण्डा में सामूहिक विवाह का कार्यक्रम सफलतापूर्वक, सुचितापूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ। सामूहिक विवाह कार्यक्रम में जनपद के विकासखण्ड व नगरपालिका परिषद/नगर पंचायतों को मिलाकर कुल 526 जोड़े पंजीकृत थे जिसमें से 433 जोड़ों का विवाह पूरी रीतिरिवाजों के साथ सम्पन्न कराया गया। जिसमें 405 जोडें का हिन्दू रीति रिवाज से विवाह सम्पन्न हुआ है तथा 28 जोड़ों का इस्लामिक पद्धति से मौलवी साहिबे आलम द्वारा निकाह कराया गया। इस मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम को रॉयल पैराडाइज मैरिज हॉल गोंडा में दो सिफ्टों में आयोजित किया गया है, इसमें 3 तहसील तथा 13 विकास खण्डों के लाभार्थी सम्मिलित हुये। सामूहिक विवाह कार्यक्रम में विधायक सदर गोण्डा प्रतीक भूषण सिंह, विधायक मेहनौन विनय कुमार द्विवेदी, जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन, मुख्य विकास अधिकारी दयानंद प्रसाद, सांसद गोंडा/ केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री प्रतिनिधि रमाशंकर मिश्रा, भाजपा जिला अध्यक्ष अकबाल बहादुर तिवारी, जिला विकास अधिकारी आदित्य तिवारी, डीसी एनआरएलएम जेएन राव, जिला समाज कल्याण अधिकारी सत्य प्रकाश सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला प्रोवेशन अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी, जिला दिव्यांजन सशक्तिकरण अधिकारी माधवी पाण्डेय, जिला उद्यान अधिकारी रश्मि शर्मा, जिला पर्यटन सूचना अधिकारी वन्दना पाण्डेय, संबंधित खण्ड विकास अधिकारीगण तथा अन्य सभी जनप्रतिनिधिगण ने विवाह मण्डप पर बैठे जोडों को आर्शीवाद देते हुए वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएँ दी। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि हमारी सरकार में किसी भी गरीब की बेटी के हाथ पीले होने से नहीं बचेंगे वो चाहे किसी जाति व धर्म की हों। सामूहिक विवाह हेतु हमारी सरकार रूपये 64000/- प्रति जोडे़ के कन्या के खाते में दिया जाता है। शेष उपहार सामग्री दी जाती है। स्टील का डिनर सेट, प्रेशर कुकर, कड़ाही, कन्या को पांच साड़ी सेट, वर हेतु एक पैंट शर्ट, दीवाल घड़ी, सौन्दर्य प्रशासन किट आदि गृहस्थी का सम्मिलित होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *