July 19, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

नशीली दवाओं पर बड़ी कार्रवाई, अमन फार्मास्यूटिकल” पर 3 दिन से छापेमारी

1 min read
Spread the love

कोडीन सिरप समेत भारी मात्रा में नशीली दवाएं बरामद, कंपनी मालिक फरार

गोण्डा।

नशीली दवाओं के अवैध कारोबार पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने बड़ी कार्रवाई शुरू की है। प्रमुख सचिव डॉक्टर रोशन जैकब के निर्देश पर बरियारपुरवा भट्ठा स्थित अमन फार्मास्यूटिकल कंपनी पर शनिवार दोपहर 12 बजे से लगातार तीसरे दिन छापेमारी चल रही है। पहले 3 जिलों के ड्रग इंस्पेक्टर जांच कर रहे थे। बड़े पैमाने पर कारोबार मिलने पर अब 6 जिलों के ड्रग इंस्पेक्टर लगाए गए हैं ताकि कार्रवाई जल्द पूरी हो। कार्रवाई का नेतृत्व गोण्डा के ड्रग इंस्पेक्टर सुमित वर्मा, बाराबंकी की रजिया बानो और अयोध्या के आलोक द्विवेदी कर रहे हैं। शुरुआती जांच में कंपनी का रजिस्टर्ड पता एक किराना स्टोर निकला। पुलिस ने अमन के भाई को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो 2 गोदामों का पता चला। वहां 36 घंटे से ज्यादा छापेमारी हुई। पूछताछ में 2 और गोदामों की जानकारी मिली। छापेमारी में कोडीन सिरप समेत भारी मात्रा में नशीली दवाएं बरामद हुई हैं। सभी दवाओं की सैंपलिंग और लिखा-पढ़ी की जा रही है। कंपनी का मालिक अमन अभी फरार है। ड्रग्स विभाग उसकी तलाश कर रहा है। अधिकारियों के मुताबिक इस पूरे मामले की सीधी रिपोर्ट प्रमुख सचिव डॉ. रोशन जैकब को भेजी जा रही है। ये छापेमारी शासन के निर्देश पर नशीली दवाओं के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *