June 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

जन अधिकार मंच ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, टैंकर से जलापूर्ति और स्थायी समाधान की मांग,

1 min read
Spread the love

डांग के सेवर में मोगिया बस्ती में पेयजल संकट, 5 किमी दूर चंबल से पानी लाने को मजबूर परिवार,

जन अधिकार मंच ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, टैंकर से जलापूर्ति और स्थायी समाधान की मांग,

बाड़ी, धौलपुर
उपखंड क्षेत्र की डांग पट्टी स्थित सेवर पाली पंचायत की मोगिया बस्ती में रहने वाले विमुक्त, घुमंतू एवं अर्ध-घुमंतू समुदाय के परिवार गंभीर पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। पीने के पानी की व्यवस्था नहीं होने के कारण बस्ती के लोगों को करीब पांच किलोमीटर दूर चंबल नदी से पानी लाना पड़ रहा है।
इस समस्या को लेकर जन अधिकार मंच के नेतृत्व में मोगिया समुदाय के महिला-पुरुषों ने गुरुवार को उपखंड अधिकारी कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में भीषण गर्मी के दौरान तत्काल टैंकरों के माध्यम से पेयजल उपलब्ध कराने तथा समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की गई।
जन अधिकार मंच के प्रतिनिधि राकेश कुमार ने बताया कि उनकी समिति गांव-गांव और ढाणियों में जाकर मूलभूत सुविधाओं से वंचित परिवारों की समस्याओं को चिन्हित कर प्रशासन तक पहुंचाने का कार्य कर रही है। इसी क्रम में टीम सेवर पाली स्थित मोगिया बस्ती पहुंची, जहां पेयजल की गंभीर समस्या सामने आई।
उन्होंने बताया कि बस्ती में रहने वाले परिवारों को प्रतिदिन कई किलोमीटर दूर से पानी लाना पड़ता है, जिससे महिलाओं और बच्चों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गर्मी के मौसम में स्थिति और भी विकट हो गई है।
ज्ञापन में प्रशासन से मांग की गई कि जब तक स्थायी जलापूर्ति व्यवस्था नहीं हो जाती, तब तक नियमित रूप से टैंकरों के माध्यम से पानी उपलब्ध कराया जाए। साथ ही बस्ती में पेयजल की स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं।
उपखंड अधिकारी अमित कुमार वर्मा को सौंपे गए ज्ञापन के दौरान मोगिया समाज की जंबूरी देवी, अंगूरी देवी, रतिराम, धारा सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

विजय कुमार शर्मा ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *