June 10, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

भगवान श्री रामचन्द्र जी के मंदिर में हुई पूजा-अर्चना,मंदिर परिसर में आंवले के पौधे का किया पौधारोपण,

1 min read
Spread the love

जिले की खुशहाली, अच्छी बारिश एवं मंगलकामना के लिए श्रीरामचन्द्र जी मंदिर में हुई पूजा-अर्चना
मंदिर परिसर में आंवले के पौधे का किया पौधारोपण,

धौलपुर, राजस्थान
राज्य सरकार के निर्देशानुसार देवस्थान विभाग द्वारा प्रदेश एवं जिले की मंगलकामना, खुशहाली एवं अच्छी बारिश के लिए जिले एवं उखण्ड स्तर के प्रमुख मंदिरों में पूजा-अर्चना का कार्यक्रम श्रद्धा एवं गौरव के साथ किया गया। इसी क्रम में धौलपुर जिले में जिला प्रशासन एवं देवस्थान विभाग के संयुक्त तत्वावधान में पुरानी छावनी स्थित श्रीरामचन्द्र जी मंदिर में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम में जिला कलक्टर श्रीनिधि बी टी, भाजपा जिला अध्यक्ष राजवीर सिंह राजावत, देवस्थान विभाग के अधिकारी एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे। अतिथियों ने विधिवत पूजा-अर्चना कर भगवान राम की पूजा एवं महाआरती की तथा जिले की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली तथा जिले में अच्छी बारिश की मंगलकामना की। कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार एवं धार्मिक अनुष्ठानों के साथ हुआ, जिससे पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से गुंजायमान हो उठा।
मंदिर परिसर में आयोजित महाआरती एवं भजन संध्या के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने दीप प्रज्वलित कर भगवान श्रीराम की आराधना की तथा जय श्री राम” के जयघोष से वातावरण को राममय बना दिया। इस दौरान मंदिर परिसर में आंवले के वृक्ष का पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर डॉ. शिवचरण कुशवाह, बाचाराम बघेल, युवा भाजपा नेता राहुल राणा सहित अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारी उपस्थित रहे।

विजय कुमार शर्मा ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *