दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु चेकिंग अभियान चलाकर वाहनों की चेकिंग व कार्रवाई
1 min read सुल्तानपुर
यातायात पुलिस सुल्तानपुर द्वारा दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु चेकिंग अभियान चलाकर वाहनों की चेकिंग की गयी व नियमों का पालन न करने वालों का एम.वी. एक्ट में चालान किया गया।
पुलिस अधीक्षक सुल्तानपुर श्रीमती चारू निगम के निर्देशन में आज दिनांक 08.06.2026 को यातायात प्रभारी सुल्तानपुर श्री रामनिरंजन मय यातायात पुलिस सुल्तानपुर द्वारा दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु शहर क्षेत्र में अभियान चलाकर पयागीपुर चौराहा एवं अमहट चौराहा पर सड़क पर गाड़ी खड़ा करना तथा रोड पर सवारी भरने वाले ऑटो एवं ई-रिक्शा वाहनों, बिना हेलमेट एवं तीन सवारी बाइक से चलने वालों, बिना ड्राइविंग लाइसेंस एवं बिना फिटनेस के चलने वाले ऑटो एवं ई-रिक्शा वाहनों के विरुद्ध एम.वी. एक्ट में चालान एवं सीज की कार्यवाही की गयी।
इस प्रकार अभियान के दौरान यातायात पुलिस सुल्तानपुर द्वारा कुल 527 वाहनों का ई-चालान किया गया, तीन सवारी पर 28 चालान, हेलमिट चालान 414 तथा 06 वाहनों को सीज किया गया।
इस प्रकार की कार्रवाई के माध्यम से:-
1.यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित किया जाता है।
2.दुर्घटनाओं की रोकथाम में मदद मिलती है।
3.वाहन चालकों को यह संदेश दिया जाता है कि यातायात के नियमों का उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

