पुलिस की बड़ी नाकाबंदी कार्रवाई, 2142 वाहनों की जांच, 405 चालकों पर कार्रवाई,
1 min readधौलपुर
धौलपुर, राजस्थान
पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार जिला पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के नेतृत्व में जिलेभर में “ए” श्रेणी की विशेष नाकाबंदी अभियान चलाया गया। दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक जिले के 22 प्रमुख स्थानों पर संदिग्ध वाहनों एवं व्यक्तियों की गहन जांच की गई।
नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने 1287 दोपहिया और 855 चौपहिया सहित कुल 2142 वाहनों की जांच की। यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 405 वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। इनमें 12 शराब पीकर वाहन चलाने वाले, 85 बिना हेलमेट, 51 बिना सीट बेल्ट, 5 मोबाइल पर बात करते हुए वाहन चलाने वाले, 16 बिना नंबर प्लेट तथा 11 काली फिल्म लगे वाहनों के चालक शामिल रहे।
अभियान के दौरान राजकॉप ऐप के माध्यम से वाहनों के पंजीकरण एवं स्वामित्व का सत्यापन किया गया। वहीं, बीमार, महिला एवं वरिष्ठ नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसका भी विशेष ध्यान रखा गया।पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने औडेला पुलिस चौकी एवं सदर थाना धौलपुर की नाकाबंदी का औचक निरीक्षण कर अधिकारियों और जवानों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
एसपी सांगवान ने कहा कि धौलपुर पुलिस अपराधियों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति पर कार्य कर रही है। आमजन की सुरक्षा और सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए भविष्य में भी इस प्रकार के विशेष अभियान लगातार जारी रहेंगे।
ब्यूरो विजय शर्मा

