वंदे गंगाजल जल संरक्षण अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत जिला अध्यक्ष राजवीर सिंह राजावत के नेतृत्व में साइकिल यात्रा
1 min readसाइकिल है सेहत का खजाना राजवीर सिंह राजावत
आज वंदे गंगाजल जल संरक्षण अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत जिला अध्यक्ष राजवीर सिंह राजावत के नेतृत्व में धौलपुर

शहर में कार्यकर्ताओं द्वारा साइकिल भ्रमण किया गया, यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा की गई अपील को सार्थक बनाने के लिए
जिला अध्यक्ष राजवीर सिंह राजावत ने भाजपा के कार्यकर्ताओं के साथ मुख्य बाजार में साइकिल से भ्रमण कर आम-जान से बातचीत कर संदेश दिया कि आवश्यकता पड़ने पर ही डीजल पेट्रोल की गाड़ी का उपयोग करें थोड़ी दूर के छोटे-मोटे कार्यों के लिए साइकिल का उपयोग करें
राजबीर सिंह राजावत ने बताया कि साइकिल का उपयोग कई तरह से होता है – सेहत से लेकर पैसे बचाने तक आवागमन के लिए ऑफिस, स्कूल, कॉलेज, बाज़ार जाने का सबसे सस्ता साधन ट्रैफिक और पेट्रोल दोनों की टेंशन नहीं, सेहत और फिटनेस, रोज़ 30 मिनट साइकिल चलाने से दिल मजबूत होता है, वजन कम होता है, पैरों की मसल्स बनती हैं। जिम का खर्च बच जाता है। बांकेलाल पूर्व जिलाध्यक्ष पर्यावरण के लिए कोई प्रदूषण नहीं, कोई धुआं नहीं। कार-बाइक की जगह साइकिल चलाओ, कमल पहाड़िया ने कहा कि साइकिल के उपयोग से पैसे की बचत, पेट्रोल, मेंटेनेंस, पार्किंग का खर्च नहीं। एक बार खरीदो और सालों चलाओ कार्यकर्ताओं ने आमजन को समझाया साइकिल भ्रमण में जिला उपाध्यक्ष धीर सिंह जादौन, पूर्व जिला अध्यक्ष कमल पहाड़िया, कार्यक्रम संयोजक नंदकिशोर शुक्ला, भरतपुर संभाग सह मीडिया प्रभारी एवं जिला मीडिया प्रभारी धौलपुर मुकेश सक्सेना, शहर मंडल प्रभारी बाचाराम बघेल कोठी मंडल अध्यक्ष हेमसिंह बघेला, पूर्व कोठी मंडल अध्यक्ष विशाल सिंघल, अशोक पचौरी, अनमोल बंसल, पूर्व पार्षद अनिल कुशवाहा, के के शर्मा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे l
विजय कुमार शर्मा ब्यूरो
