क्षेत्राधिकारी मिल्कीपुर ने किया इनायतनगर कोतवाली का औचक निरीक्षण, अभिलेखों की जांच
1 min read
मिल्कीपुर अयोध्या।

क्षेत्राधिकारी (सीओ) मिल्कीपुर पीयूष रंजन ने मंगलवार को थाना कोतवाली इनायतनगर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए विभिन्न अभिलेखों और रजिस्टरों की गहन जांच की।
सीओ ने थाना में रखे अस्त्र-शस्त्रों की स्थिति का निरीक्षण किया तथा उनके रखरखाव और अभिलेखीकरण की समीक्षा की। इसके साथ ही कार्रवाई रजिस्टर सहित अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेजों का अवलोकन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने लंबित प्रकरणों की जानकारी लेते हुए समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर जोर दिया।
निरीक्षण के दौरान साइबर क्राइम हेल्प डेस्क का भी निरीक्षण किया गया। वहां उपलब्ध लैपटॉप, सीपीयू, मॉनिटर तथा अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की कार्यशीलता और उपयोगिता की जांच की गई। सीओ ने साइबर अपराधों से संबंधित शिकायतों के प्रभावी निस्तारण तथा आमजन को जागरूक करने के निर्देश दिए।
उन्होंने थाना परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों के रखरखाव एवं पुलिसकर्मियों की कार्यप्रणाली की भी समीक्षा की। इस अवसर पर थाना प्रभारी निरीक्षक रतन कुमार शर्मा सहित थाना के अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं।
दिनेश कुमार
