June 3, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

दांदौ खादर खदान में अवैध खनन बेलगाम, नदी की धारा रोककर चल रहा कारोबार

1 min read
Spread the love

बांदा

जिले की दांदौ खादर खदान में अवैध खनन धड़ल्ले से जारी है।
खनन माफिया नदी की जलधारा को बाधित कर नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। साथ ही ओवरलोड वाहनों से परिवहन भी बेरोकटोक चल रहा है।
स्थानीय सूत्रों के मुताबिक खदान में प्रतिबंधित भारी भरकम पोकलैंड मशीनों से नदी की धारा को मोड़कर अवैध खनन किया जा रहा है।
इससे पर्यावरण को भारी नुकसान हो रहा है और बाढ़ का खतरा भी बढ़ गया है।
खदान से दिन-रात ओवरलोड ट्रक और ट्रैक्टर-ट्रॉली बालू-मोरम लेकर निकल रहे हैं। क्षमता से अधिक लोड होने से सड़कें भी टूट रही हैं और हादसों का खतरा बना हुआ है।
अब देखना है कि अधिकारी इस पर क्या कार्यवाही करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *