June 1, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान के तहत बताया जल का महत्व

1 min read
Spread the love


धौलपुर

वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान 2026 कार्यक्रम के तहत जिला स्तरीय कार्यक्रम कृषि एवं उद्यान विभाग द्वारा कृषि विज्ञान केंद्र में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक प्रभुदयाल शर्मा द्वारा वंदे जल संरक्षण अभियान आयोजन के उद्देश्य एवं महत्व से उपस्थित महिलाओं और किसानों को अवगत करवाया। जल संरक्षण के लिए उपस्थित महिलाओं, किसानों एवं विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को जल संरक्षण की शपथ दिलाई।
संयुक्त निदेशक ने कृषि में महिलाओं के योगदान पर प्रकाश डालते हुए किचन गार्डनिंग, कंपोस्ट पिट द्वारा उन्नत किस्म की गोबर की खाद तैयार करने, घरो में वर्षा जल के संरक्षण हेतु सोख्ता गड्ढा निर्माण कर जल संरक्षण की विधाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जिले की ग्राम पंचायतों में कृषि विभाग एवं कृषि विज्ञान केंद्र के सहयोग से कृषक गोष्ठियों का आयोजन कर किसानों को वैकल्पिक खादों एवं उर्वरकों के संतुलित उपयोग के बारे में जानकारी प्रदान की गई। अभियान का मुख्य उद्देश्य रासायनिक खादों के अंधाधुंध प्रयोग को कम कर मृदा स्वास्थय कार्ड आधारित खेती को बढ़ावा देना एवं उर्वरकों के संतुलित उपयोग के बारे में जानकारी प्रदान की।
सहायक निदेशक कृषि ने परंपरागत जल स्त्रोत के सरंक्षण और उनके पुनरोद्वार की आवश्यकता, महत्व के बारे में जानकारी दी। सहायक निदेशक कृषि सुशील कुमार शर्मा द्वारा कृषि विभाग द्वारा जल बचत हेतु डिग्गी निर्माण, फॉर्म पौंड, पाइप लाइन योजनाओं के बारे में अनुदान और आवेदन की प्रक्रिया की जानकारी प्रदान की।
उद्यान विभाग के सहायक निदेशक ने सूक्ष्म सिंचाई पद्धति ड्रिप, फव्वारा, मिनी फव्वारा, किन्नू की बागवानी एवं जैविक खेती हेतु वर्मी कंपोस्ट यूनिट निर्माण के महत्व और अनुदान प्रकिया के बारे में जानकारी दी। कृषि वैज्ञानिक डॉ. नवल द्वारा जल बचत हेतु डिग्गी में सिंचाई जल को भंडारित कर मेड़ पद्धति से खेती कर कम पानी में अधिक क्षेत्रफल में ज्यादा उत्पादन लेने, उर्वरक बचत की विधि से अवगत कराया।
भाजपा जिला अध्यक्ष राजवीर सिंह राजावत ने कहा कि बढ़ती जनसंख्या, भूजल स्तर में गिरावट तथा जल स्रोतों के अत्यधिक दोहन के कारण मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा शुरू किए गए वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान आज समय की आवश्यकता बन गया है। उन्होंने वर्षा जल संचयन अपनाने, जल की बर्बादी रोकने, परंपरागत जल स्रोतों के संरक्षण तथा अधिकाधिक वृक्षारोपण करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जनभागीदारी किसी भी अभियान की सफलता की कुंजी है तथा वंदे गंगा अभियान जल संरक्षण को जन आंदोलन का स्वरूप देने का प्रभावी माध्यम बन रहा है। इस अवसर पर भाजपा के कमल पहाड़िया, कृषि विभाग के अधिकारी, कर्मचारी एवं कृषक सहित अन्य उपस्थित रहे।

विजय कुमार शर्मा ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *