June 1, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

आमजन की अधिकतम भागीदारी के साथ हो अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन :-जिला कलक्टर

1 min read
Spread the love

आमजन की अधिकतम भागीदारी के साथ हो अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन-जिला कलक्टर
साप्ताहिक समीक्षा बैठक में जिला कलक्टर ने दिए निर्देश
धौलपुर,

जिला स्तरीय अधिकारियों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक जिला कलक्टर श्रीनिधि बी टी की अध्यक्षता में जिला कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। इस दौरान जिला कलक्टर ने कहा कि मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप 21 जून को आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम का आयोजन आमजन की अधिकतम भागीदारी के साथ किया जाये।
जिला कलक्टर ने 21 जून को जिले में आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमों का उल्लेख करते हुए कहा कि जिला स्तरीय कार्यक्रम परशुराम धर्मशाला मचकुण्ड रोड धौलपुर में प्रातः 6.30 बजे से आयोजित किया जायेगा। इसमें सभी विभागों की भागीदारी रहेगी। आमजन के साथ-साथ समस्त अधिकारी भी अपने कर्मचारियों के साथ जिला स्तरीय कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। आर्युवेद विभाग को योग दिवस के मद्देनजर समस्त तैयारियां करने के निर्देश देते हुए जिला कलक्टर ने कहा कि उपखंड और ग्राम स्तर पर भी कार्यक्रम आयोजित कर आमजन को योग के प्रति जागरूक करें।
जिले में आयोजित योग दिवस के समस्त कार्यक्रमों के नोडल अधिकारी आयुर्वेद विभाग के उपनिदेशक डॉ. दिनेश एवं सहायक नोडल अधिकारी रमाकान्त मिश्रा ने बताया कि विभाग द्वारा संचालित सभी चिकित्सालय, औषधालय एवं आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में योग दिवस आयोजित किया जायेगा। इसके अलावा सभी ग्राम पंचायतों में भी कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। इसके साथ ही बैठक में जिला कलक्टर ने नगर परिषद को शहर में सीवरेज, ब्लॉकेज एवं ओवरफ्लो की स्थिति पर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अस्पतालों में सभी स्टाफ संवेदनशीलता से कार्य कर समय की पालना सुनिश्चित करें।
बैठक में मुख्यमंत्री बजट घोषणाओं की समीक्षा करते हुए कहा कि बजट घोषणा के कार्य समय पर पूर्ण किया जाना सुनिश्चित करें। उन्होंने राजस्थान सम्पर्क पोर्टल, जिला स्तरीय जनसुनवाई एवं प्रतिदिन जनसुनवाई में प्राप्त लंबित परिवादों की विभागवार समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि लंबित प्रकरणों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण किया जाए। साथ ही न्यूज पेपर कटिंग्स पर भी चर्चा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। बैठक में उपवन संरक्षक वी चेतन कुमार, अतिरिक्त जिला कलक्टर हरिराम मीना, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद बबली राम जाट सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

विजय कुमार शर्मा ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *