June 1, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

पुलिस द्वारा 56 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

1 min read
Spread the love

सुलतानपुर

              थाना अखण्डनगर पुलिस द्वारा 56 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार ।

थाना अखण्डनगर-
पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर के निर्देशन,अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी कादीपुर के पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना अखण्डनगर पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।
दिनांक 31.05.2026 की रात्रि में थाना अखण्डनगर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर मसुरन सर्विस लेन के पास से अभियुक्त विशाल निषाद पुत्र बलिराम निवासी ग्राम कुन्दा भैरोपुर, थाना अखण्डनगर, जनपद सुलतानपुर, उम्र करीब 24 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 56 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई।
बरामदगी एवं गिरफ्तारी के आधार पर थाना अखण्डनगर पर मु0अ0सं0 130/2026, धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

बरामदगी : 56 ग्राम अवैध स्मैक

अपराधिक इतिहास :

  1. मु0अ0सं0 247/2025 धारा 115(2), 351(3), 352 बीएनएस, थाना अखण्डनगर
  2. मु0अ0सं0 221/2023 धारा 379/411 भा.दं.वि., थाना अखण्डनगर
  3. मु0अ0सं0 130/2026 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट, थाना अखण्डनगर

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम :
उ0नि0 कन्हैया कुमार पाण्डेय
कांस्टेबल योगेन्द्र कुमार
कांस्टेबल दीपक कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *