May 31, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

सर्व समाज के लिए आदर्श थीं लोकमाता अहिल्याबाई-राधेश्याम त्यागी

1 min read
Spread the love

सर्व समाज के लिए आदर्श थीं लोकमाता अहिल्याबाई-राधेश्याम त्यागी

मिल्कीपुर के खिहारन में धूमधाम से मनाई गई अहिल्याबाई होल्कर की 301वीं जयंती

मिल्कीपुर।

विकासखंड मिल्कीपुर के खिहारन पूरे गैनो गांव में रविवार को लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 301वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। सामाजिक संस्था उम्मीद किरण सेवा संस्थान के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में लोगों ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष राधेश्याम त्यागी ने अहिल्याबाई होल्कर को सर्व समाज के लिए आदर्श बताया। उन्होंने कहा कि वे नारी सशक्तिकरण की प्रतिमूर्ति थीं, जिनके शासनकाल में राज्य में शांति और समृद्धि रही। उन्होंने विधवाओं, अनाथों और दिव्यांगजनों के लिए आश्रम बनवाए और काशी सहित प्रसिद्ध तीर्थ स्थलों पर मंदिरों का निर्माण करवाया।
विशिष्ट अतिथि रामकेवल पाल ने बिरहा लोकगीत के माध्यम से लोकमाता अहिल्याबाई की जीवनी का बखान किया, कहा कि हम वंशज मातृ अहिल्या के स्वर्णिम इतिहास हमारा है।
कार्यक्रम संयोजक लाल चन्द्र चौरसिया ने कहा कि भारत सरकार ने लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के अमिट योगदान को देखते हुए 25 अगस्त 1996 को उनके सम्मान में डाक टिकट जारी किया है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता देवी प्रसाद पाल ने की, जबकि संचालन संतोष गुप्ता ने किया। इस अवसर पर भाजपा नेता सुशील मिश्रा, सुनील कुमार पाल, प्रधान स्वामीनाथ पाल, रामलौट पाल, विशाल मौर्य, राम सजीवन पाल और विक्रम पाल सहित कई अन्य लोगों ने भी संबोधित किया।
इस मौके पर रामअंजोर पाल, महेश पाल, राम धीरज पाल, सुनील पाल, जगदीश पाल, शुभम पाल, छोटेलाल पाल, रामचन्दर पाल, मनीराम पाल, सौरभ पाल, रंजीत पाल, सुरेंद्र पाल, प्रहलाद पाल, अनिल पाल, अशोक पाल, दुर्गा पाल, दीपक पाल, अमरपाल, विशाल पाल, अमरजीत प्रजापति, अजय गुप्ता, सुखदेव चौरसिया, रामसूरत चौरसिया समेत सैकड़ों लोग कार्यक्रम में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में भंडारे का भी आयोजन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *