April 27, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

राजकॉप एप बना सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों का ‘डिजिटल साथी’, एएसपी वैभव शर्मा ने दी जानकारी,

1 min read
Spread the love

धौलपुर,
पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के निर्देशन में पुलिस लाइन स्थित मनोरंजन कक्ष में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा ने सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों की बैठक लेकर उन्हें राजकॉप सिटीजन एप के उपयोग और सुविधाओं के बारे में जागरूक किया।
एएसपी वैभव शर्मा ने बताया कि राजस्थान पुलिस द्वारा पेंशनर्स और उनके आश्रितों की सुविधा के लिए एप में “राजस्थान पुलिस पेंशनर्स पोर्टल (R3P)” जोड़ा गया है, जिसके माध्यम से पेंशन, मेडिकल व आपातकालीन समस्याओं का समाधान ऑनलाइन किया जा सकता है।
उन्होंने एप की प्रमुख सुविधाओं में SOS इमरजेंसी बटन, खोए सामान की ऑनलाइन रिपोर्ट, शिकायत दर्ज कर ट्रैक करने की सुविधा, वाहन व मोबाइल सत्यापन और महिला हेल्पलाइन जैसी सेवाओं की जानकारी दी।
साथ ही पंजीयन प्रक्रिया बताते हुए कहा कि ‘RajCop Citizen’ एप गूगल प्ले स्टोर या ऐप स्टोर से डाउनलोड कर मोबाइल नंबर के माध्यम से रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है। किसी भी समस्या के लिए हेल्पलाइन 8764873136 पर संपर्क किया जा सकता है।
उन्होंने कहा कि राजकॉप एप सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों के लिए एक “डिजिटल साथी” की तरह है, जिससे वे बिना थाने गए ही कई सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं और पुलिस विभाग से जुड़े रह सकते हैं।

ब्यूरो विजय शर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *