April 27, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

पुलिस लाइन ग्राउंड में डीआईजी सोमेन वर्मा ने रिक्रूट्स की सलामी ली पासिंग आउट कार्यक्रम हुआ आयोजित,

1 min read
Spread the love

अयोध्या

राम नगरी अयोध्या में 199 सिपाहियों ने ट्रेनिंग हुई पूरी

पुलिस लाइन ग्राउंड में पासिंग आउट कार्यक्रम आयोजित हुआ

डीआईजी सोमेन वर्मा ने रिक्रूट्स की सलामी ली

वर्ष 2025 बैच के सिपाहियों ने 9 महीने की ट्रेनिंग पूरी की।सभी रिक्रूट्स को अब विभिन्न स्थानों पर तैनाती दी जाएगी।

सिपाहियों ने कर्तव्य और गोपनीयता की शपथ ली

एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने सभी को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं

डीआईजी सोमेन वर्मा ने बताया कि आज अयोध्या जो जिले हैं जो पुलिस लाइन का प्लेग्राउंड है उसमें 199 आरक्षी जो अन्य ट्रेनिंग थे उनकी पासिंग आउट परेड समारोह था साथ-साथ शपथ ग्रहण समारोह भी था। शपथ ग्रहण के साथ-साथ यह माना जाता है कि आज से वह लोग एक्टिव सर्विस मतलब रेगुलर ड्यूटीज में रहेंगे आज से वह अपने देश प्रदेश के लिए अपनी सर्विसेज देते रहेंगे। 199 आरक्षी परेड समारोह में प्रतिभाग किए हैं। अयोध्या मंडल में कुछ 50 सेंटर्स हैं कल 11088 जो स्टूडेंट हैं वो प्रतिभा करेंगे चयन प्रक्रिया में तो अभी ऑलरेडी एक दिन का एक्जाम ओवर हो चुका है आज और कल मिला के संपन्न हो जाएगा सुरक्षा के लिए लगभग लगभग ढाई हजार के ऊपर फोर्स तैनात है अलग से मजिस्ट्रेट से लगातार हमारे जो सीनियर्स ऑफिसर्स हैं और हमारे जो एस एच ओ है, हमारे जो फंक्शनिंग सीईओ हैं वह फंक्शनल है जो हमारी सर्विलांस है वह अलग से निगरानी रखी हुई है। अभी तक की जितनी भी परीक्षाएं हैं सब संपन्न हो गई हैं आगे भी होती रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *