मेधावी छात्र छात्राओं को शिक्षकों ने किया सम्मानित
1 min readरेवतीगंज अयोध्या

गायत्री पब्लिक स्कूल रेवतीगंज में बोर्ड परीक्षा में शानदार सफलता अर्जित कर अभिभावकों और विद्यालय का नाम रोशन करने वाले विद्यार्थियों के लिये स्वागत और सम्मान समारोह आयोजित किया गया। परिणाम से खुश विद्यालय प्रबंधन के साथ साथ शिक्षकों ने इसका श्रेय विद्यार्थियों के अनुशासन और अभिभावकों के सहयोग को दिया तो विद्यार्थियों ने विद्यालय प्रांगण में शिक्षा के प्रति सकारात्मक माहौल के लिये प्रबंधन के साथ साथ शिक्षकों के प्रति भी आभार प्रकट किया। विद्यार्थियों ने भिन्न भिन्न क्षेत्रों में जाकर देश और समाज की सेवा के अपने संकल्प को दोहराया।
प्रबंधक उमा शंकर शुक्ल ने कहा कि विद्यार्थियों की उत्कृष्ट सफलता पर हमें अत्यंत गर्व है। उनकी मेहनत, अनुशासन और समर्पण ने यह उपलब्धि दिलाई है। प्रधानाचार्या शिखा दूबे ने कहा कि यह सफलता केवल परिणाम नहीं, बल्कि निरंतर प्रयास और विश्वास की जीत है। होनहारों ने साबित कर दिया कि मेहनत कभी बेकार नहीं जाती। इस अवसर पर प्रभा शंकर शुक्ल, राम सूरत तिवारी, आलोक तिवारी, विक्रम जीत यादव, जगत जया तिवारी, राम प्रकाश यादव, अशोक तिवारी, हंस राज यादव, हर्षित गुप्ता सहित दर्जनों अभिभावक मौजूद रहे।
