April 26, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

रोटी बैंक सोसाइटी की महिला टीम के द्वारा अस्पताल में मरीजों को वितरित किया फल

1 min read
Spread the love

बाँदा रोटी बैंक की महिला टीम के द्वारा लगभग एक सैकड़ो मरीजों को फल,बिस्किट आदि का वितरण जिला महिला अस्पताल बाँदा में किया गया।

बांदा

बाँदा जनपद में रोटी बैंक सोसाइटी के संरक्षक शेख़ सादी जमा साहब और सह संरक्षक चंद्रमौली भारद्वाज जी के संरक्षण में बाँदा रोटी बैंक सोसाइटी की महिला टीम की अध्यक्ष श्रीमती तबस्सुम फ़ात्मा की अध्यक्षता में महिला टीम की कोषाध्यक्ष श्रीमती रेणुका गुप्ता के नेतृत्व में महिला टीम के सहयोग से महिला जिला चिकित्सालय की मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0श्रीमती सुनीता सिंह जी के निर्देशन में, जिला महिला अस्पताल स्टाफ़ के विशेष सहयोग से, महिला टीम के द्वारा हर माह की तरह इस बार भी महिला जिला चिकित्सालय बाँदा के मरीजों और तीमारदारों को फल,बिस्किट आदि का वितरण किया गया।इसके साथ ही महिला टीम की सदस्य शहाना खान के द्वारा मरीजों को उनके मौलिक अधिकारों तथा स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया।उक्त फल,बिस्किट आदि पाकर मरीज़ों और उनके तीमारदारों ने बाँदा रोटी बैंक टीम को आशीर्वाद और दुआओं से नवाज़ा।उक्त फल वितरण कार्यक्रम में निम्न पदाधिकारियों,सदस्यों,समाजसेवियों ने मरीज़ों और उनके तीमारदारों को सेवा प्रदान की।रिज़वान अली संस्थापक/राष्ट्रीय अध्यक्ष,उपाध्यक्ष मोहम्मद सलीम,सचिव मोहम्मद इदरीश,मोहम्मद शमीम कार्यालय प्रभारी,कोषाध्यक्ष रेणुका गुप्ता,उप शाखा प्रमुख छिप्तहरी अलीमुद्दीन,शहाना खान, नसीर खान,निहाल खान, महिला सुरक्षा गार्ड अनीता देवी आदि।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *