April 24, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

दिवंगत पत्रकार की सुपुत्री श्रेया ने किया कमाल, हाईस्कूल में 85.17% अंक पाकर पिता के सपनों को दी नई उड़ान

1 min read
Spread the love

दोस्तपुर सुल्तानपुर

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा घोषित कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणामों में दोस्तपुर की होनहार छात्रा श्रेया मिश्रा ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए शानदार सफलता हासिल की है। वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय नीरज मिश्रा की सुपुत्री श्रेया ने 85.17% अंक प्राप्त कर न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे क्षेत्र और विद्यालय का मान बढ़ाया है।
श्रेया की इस उपलब्धि पर उनके निवास स्थान दोस्तपुर में हर्ष का माहौल है। परिजनों के अनुसार, श्रेया शुरू से ही पढ़ाई के प्रति समर्पित रही हैं। उनके पिता, स्वर्गीय नीरज मिश्रा, क्षेत्र के एक सम्मानित और प्रखर पत्रकार थे। श्रेया ने अपनी सफलता का श्रेय अपनी माता के मार्गदर्शन, शिक्षकों के सहयोग और अपने पिता के आशीर्वाद को दिया है।
लोगों का कहना है कि विपरीत परिस्थितियों के बावजूद श्रेया ने जिस तरह से अपनी एकाग्रता बनाए रखी और 85 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए, वह अन्य छात्र-छात्राओं के लिए एक मिसाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *