April 24, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

नारी मिशन फेज-5 के तहत मोतीगंज चौकी परिसर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

1 min read
Spread the love

सशक्त नारी मिशन फेज-5 के तहत मोतीगंज चौकी परिसर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
अयोध्या बीकापुर

कोतवाली क्षेत्र में सशक्त नारी मिशन के पांचवें चरण के अंतर्गत महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मोतीगंज चौकी परिसर में एक भव्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कोतवाली बीकापुर के प्रभारी निरीक्षक अमरेंद्र बहादुर सिंह ने की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रभारी निरीक्षक श्री सिंह ने कहा कि पुलिस विभाग महिलाओं की सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने महिलाओं को आश्वस्त किया कि वे “शक्ति दीदी” के रूप में बेझिझक अपनी समस्याएं पुलिस के सामने रख सकती हैं और उन्हें हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी। उन्होंने महिलाओं को आत्मरक्षा के गुण सीखने और कठिन परिस्थितियों का साहसपूर्वक सामना करने के लिए प्रेरित किया।
इस दौरान महिलाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई तथा साइबर अपराध, सोशल मीडिया फ्रॉड और संदिग्ध लिंक से बचाव के उपाय विस्तार से समझाए गए। उन्होंने बताया कि जागरूकता ही सुरक्षा का सबसे बड़ा माध्यम है, इसलिए महिलाओं को सतर्क रहना बेहद आवश्यक है।
कार्यक्रम में सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की भी जानकारी दी गई। इसमें कन्या सुमंगला योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, निराश्रित महिला पेंशन और मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना जैसे लाभकारी कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से बताया गया, ताकि महिलाएं इन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सकें।
इस अवसर पर चौकी प्रभारी मोतीगंज प्रवीण कुमार सिंह, महिला उपनिरीक्षक सना पाल, महिला कांस्टेबल सुमन यादव, शोभा, आरक्षी जयप्रकाश सिंह, मुख्य आरक्षी रमेश सरोज सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं की भागीदारी देखने को मिली, जिससे जागरूकता अभियान को व्यापक समर्थन मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *