April 24, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज अब स्पाइन व ब्रेन के आपरेशन भी सम्भव

1 min read
Spread the love

मेडिकल कॉलेज अयोध्या में अब स्पाइन व ब्रेन के आपरेशन भी सम्भव
मेडिकल कालेज को मिला एक और नया न्यूरो सर्जन

अयोध्या।

राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज में न्यूरोसर्जरी सेवाओं को मजबूती मिली है। अब मेडिकल कालेज अयोध्या में स्पाइन व ब्रेन के आपरेशन भी सम्भव हो सकेंगे। न्यूरो सर्जन डॉ. विकास कुमार द्विवेदी ने मेडिकल कॉलेज ज्वाइन कर लिया है। उन्होंने ओपीडी शुरू कर दी है और अब हर गुरुवार को मरीजों की जांच करेंगे। साथ ही वे जटिल न्यूरो सर्जरी भी करेंगे।
डॉ. द्विवेदी ने असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर ज्वाइन किया है। वे केजीएमयू लखनऊ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
उनके आने से मेडिकल कॉलेज में न्यूरो सर्जन की संख्या अब दो हो गई है। इससे पहले डॉ. विक्रांत यादव ही इस विभाग की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। इस विकास से अयोध्या और आसपास के जिलों के मरीजों को ब्रेन, स्पाइन और नर्व संबंधी गंभीर बीमारियों का बेहतर इलाज अब स्थानीय स्तर पर उपलब्ध हो सकेगा। मरीजों को लखनऊ या अन्य बड़े शहरों की यात्रा करने की जरूरत कम पड़ेगी। मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने डॉ. द्विवेदी का स्वागत किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *