शुभांगी अस्पताल प्रकरण में बड़ी कार्रवाई,चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज
1 min readसुलतानपुर
जिले के चर्चित शुभांगी अस्पताल प्रकरण में बड़ी कार्रवाई सामने आई है।
ऑपरेशन के दौरान युवक की मौत के मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है, जिससे स्वास्थ्य विभाग और निजी अस्पतालों में हड़कंप मच गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, मृतक के परिजनों की शिकायत और सीएमओ की जांच रिपोर्ट के आधार पर डॉक्टर राजेश कुमार, डॉक्टर आलोक मौर्य, डॉक्टर शुभ्रा और अस्पताल संचालिका विद्या गौतम के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान घोर लापरवाही बरती गई, जिसके कारण मरीज की मौत हो गई। जांच टीम की रिपोर्ट में भी चिकित्सा लापरवाही की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने यह सख्त कदम उठाया है।
घटना के बाद से परिजनों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा था और लगातार कार्रवाई की मांग की जा रही थी।
अब एफआईआर दर्ज होने के बाद मामला और गंभीर हो गया है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की कार्रवाई भी की जाएगी।
वहीं, इस घटना के बाद जिले के निजी अस्पतालों की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं।
फिलहाल इस पूरे मामले पर प्रशासन की नजर बनी हुई है।

