April 22, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

अग्नि पीड़ितों को जिलापंचायत सदस्य व ब्लाक प्रमुख के द्वारा भेंट की गई आर्थिक सहायता

1 min read
Spread the love

मलेथू बुजुर्ग के पूरे टूडी का पुरवा में आग, जनप्रतिनिधियों ने पहुंचकर दी सहायता
मिल्कीपुर अयोध्या
हैरिंग्टनगंज विकासखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत मलेथू बुजुर्ग के पूरे टूडी का पुरवा में अचानक भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग की चपेट में आने से कई परिवारों का घरेलू सामान जलकर नष्ट हो गया, जिससे पीड़ित परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हो गए। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया और ग्रामीणों ने मिलकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया।
घटना की जानकारी मिलते ही जिला पंचायत सदस्य इन्दूसेन यादव, ब्लॉक प्रमुख अंकुरसेन यादव, समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं एससी-एसटी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष विद्या भूषण पासवान मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना और तत्काल राहत के रूप में खाद्य सामग्री तथा आर्थिक सहायता प्रदान की।
जनप्रतिनिधियों ने भरोसा दिलाया कि हर संभव मदद उपलब्ध कराई जाएगी और प्रशासन से भी उचित सहायता दिलाने का प्रयास किया जाएगा। इस दौरान गांव के कई लोग मौजूद रहे और सभी ने मिलकर पीड़ितों को हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *