April 22, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

विश्व पृथ्वी दिवस मनाया गया बच्चों और शिक्षकों ने पृथ्वी और वातावरण को संरक्षित करने की दिलाई शपथ

1 min read
Spread the love

बांदा

प्राथमिक विद्यालय नंदवारा क्षेत्र-महुआ, जनपद-बांदा में आज विश्व पृथ्वी दिवस मनाया गया बच्चों और शिक्षकों ने पृथ्वी और वातावरण को संरक्षित करने की शपथ ली अनंतराम लोधी शिक्षामित्र ने बच्चों को बताया कि पानी की जितनी आवश्यकता हो उतना ही इस्तेमाल करना चाहिए पानी को बर्बाद नहीं करना चाहिए जल है तो कल है। मोहम्मद वसीम सहायक अध्यापक ने बताया कि अधिक से अधिक पौधे लगाना चाहिए और उनकी रक्षा करनी चाहिए रामनारायण सहायक अध्यापक ने बताया कि हमें बिजली की बर्बादी नहीं करनी चाहिए कक्षा से बाहर निकालने के पश्चात लाइट और पंखा बंद करके ही निकलना चाहिए। प्रधानाध्यापिका ने सभी को विश्व पृथ्वी दिवस की शुभकामनाएं दी और उसको संरक्षित करने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *