April 20, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

हैदरगंज में अवैध खनन का मामला गरमाया, शिकायतकर्ता से मारपीट का आरोप

1 min read
Spread the love


अयोध्या

जनपद के हैदरगंज क्षेत्र अंतर्गत रौहारी ग्राम पंचायत में अवैध खनन का गंभीर मामला सामने आया है। गांव के अंत्येष्टि स्थल के पास विशुही नदी किनारे रात के समय मिट्टी और बालू का अवैध खनन किए जाने की शिकायत ग्रामीणों द्वारा की गई है। पीड़ित शैलेंद्र कुमार मिश्रा ने आरोप लगाया है कि ग्राम समाज की भूमि पर असामाजिक तत्वों द्वारा लगातार खनन कर पर्यावरण और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाया जा रहा है।
ग्रामीणों के अनुसार जिस स्थान पर खनन किया गया, वहां पूर्व में वृक्षारोपण भी किया गया था, जिसे भी नुकसान पहुंचने की आशंका है। इस अवैध गतिविधि के विरोध में शिकायत करने पर पीड़ित के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी दिए जाने का आरोप भी सामने आया है।
सूत्रों के मुताबिक, जेसीबी मालिक राजा वर्मा अपने साथियों के साथ स्कॉर्पियो वाहन में मौके पर पहुंचे और शिकायतकर्ता के साथ अभद्रता करते हुए मारपीट की। घटना को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। वहीं, कुछ लोगों ने प्रशासन की मिलीभगत का भी आरोप लगाया है, जिससे मामले ने और तूल पकड़ लिया है।
ग्रामवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच कराई जाए तथा अवैध खनन में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।

Oplus_131072
Oplus_131072

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *