March 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

विशेष योग्यजनों के लिए तीन दिवसीय निःशुल्क अंग व उपकरण वितरण शिविर का होगा आयोजन

1 min read
Spread the love


धौलपुर

जिले में पूर्व मेें आयोजित समर्थ धौलपुर अभियान के तहत लगाए गए दिव्यांग चिन्हीकरण कैम्पों में विभिन्न उपकरणों के लिए चिन्हित किए गए जिले के सभी दिव्यांगजनों को श्री भगवान महावीर विकलांग सेवा सहायता समिति जयपुर के तत्वाधान में शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
जिला परिवीक्षा एवं समाज कल्याण अधिकारी देवेन्द्र सिंह जांगल ने बताया कि जिले में 13 से 15 मार्च को प्रातः 9 बजे से सांय 5 बजे तक तीन दिवसीय निःशुल्क विशाल अंग-उपकरण वितरण शिविर का आयोजन मयूरी विशेष विद्यालय सूर्यनगर जिरौली औड़ेला रोड धौलपुर में किया जाएगा। उन्होंने बताया कि शिविर में आने वाले विशेषयोग्यजनों को अपने साथ-साथ स्वयं के दस्तावेज आधार कार्ड, जनाधार कार्ड एवं आनलाईन यूडीआईडी दिव्यांगता प्रमाण पत्र लाना आवश्यक होगा। जिसके उपकरण लेने मे कोई भी परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।

विजय कुमार शर्मा ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *