March 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

मचकुण्ड महोत्सव में लोक संस्कृति की बिखरी रंगारंग छटा

1 min read
Spread the love

मचकुण्ड महोत्सव में लोक संस्कृति की बिखरी रंगारंग छटा
जिला कलक्टर श्रीनिधि बीटी के मुख्य आतिथ्य में हुआ भव्य सांस्कृतिक आयोजन
धौलपुर,

पंच गौरव धौलपुर कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित मचकुण्ड महोत्सव के तहत मंगलवार सायं मचकुण्ड परिसर में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला कलक्टर श्रीनिधि बीटी रहे। कार्यक्रम में क्षेत्र की समृद्ध लोक परंपराओं, लोकनृत्यों और लोक संगीत की मनमोहक प्रस्तुतियों ने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के आगमन एवं स्वागत के साथ हुई। सांस्कृतिक संध्या की शुरुआत मोती खान, बाड़मेर द्वारा प्रस्तुत गणेश वंदना से हुई। इसके बाद गफरुद्दीन मेवाती, अलवर ने भपंग वादन की शानदार प्रस्तुति देकर लोक संगीत की अनूठी परंपरा को जीवंत किया। रोशन मस्ताना, धौलपुर ने लोकगीतों की प्रस्तुति देकर वातावरण को सुरमय बना दिया। कार्यक्रम में कच्छी घोड़ी नृत्य की प्रस्तुति ने दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया। वहीं राजस्थान की विविध लोकनृत्य शैलियों की आकर्षक प्रस्तुतियां भी दी गईं। गौतम परमार, बाड़मेर द्वारा भवाई नृत्य तथा तलवार व तितली नृत्य की प्रस्तुति ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया। मेंहद्री पालावत, अलवर ने घूमर नृत्य प्रस्तुत किया, वहीं भुटा खान, बाड़मेर ने लंगा गायन से लोक संगीत की परंपरा को जीवंत किया।
हरियाणा की लोक संस्कृति की झलक सुनीता गुर्जर, हरियाणा द्वारा प्रस्तुत हरियाणवी नृत्य में देखने को मिली। कार्यक्रम में मयूर नृत्य,चरी नृत्य ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम के अंत में अतिथियों द्वारा कलाकारों का सम्मान किया गया तथा उपस्थित श्रद्धालुओं एवं दर्शकों को मोमेंटो एवं प्रसादी का वितरण किया गया। इस दौरन स्थाई लोक अदालत न्यायाधीश सुरेश भट्ट, मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद ए एन सोमनाथ, अतिरिक्त जिला कलक्टर हरि राम मीणा, कोषाधिकारी सतीश बैसला, उपखंड अधिकारी कर्मवीर सिंह सहित बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

ब्यूरो विजय शर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *