March 9, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस का हुआ आयोजन, छात्राओं को किया सम्मानित

1 min read
Spread the love

अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस का हुआ आयोजन
उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं सहायिकाओं, सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाली बालिकाओं सहित अन्य का किया सम्मान
धौलपुर,

अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस प्रतिवर्ष 8 मार्च को विश्व के विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं के प्रति सम्मान, प्रशंसा और प्रेम प्रकट करते हुए महिलाओं के आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक उपलब्धियों एवं कठिनाइयों की सापेक्षता के उपलक्ष्य में उत्सव के तौर पर मनाया जाता है। इसी क्रम में नगर परिषद सभागार मचकुंड रोड धौलपुर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के जिला स्तरीय समारोह का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला कलक्टर श्रीनिधि बी टी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष राजवीर सिंह राजावत, भाजपा नेत्री नीरजा अशोक शर्मा, भाजपा नेता शिवचरण कुशवाह, एसडीएम सरमथुरा अलका श्रीवास्तव, एसडीएम सैंपऊ वंशीधर योगी रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां शारदे की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर हुआ।
जिला कलक्टर श्रीनिधि बीटी ने उपस्थित मातृ शक्ति को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमारी संस्कृति यत्र नार्यस्तु पूज्यंते रमन्ते तत्र देवता की विचारधारा की है इसलिए जहां नारी का सम्मान है वहां देवत्व है।
उन्होंने कहा कि हर दिन महिलाओं का दिन है। हर क्षेत्र में महिलाएं अपना योगदान दे रही हैं। नारी परिवार का भी आधार है तथा बच्चे की प्रथम पाठशाला है इसलिए बच्चों को ऐसी परवरिश दें कि न केवल घर परिवार, समाज का नाम करें बल्कि देश के निर्माण में भी अपनी भूमिका अदा करें।
भाजपा जिला अध्यक्ष राजवीर सिंह राजावत ने केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए सरकार की योजनाओं की सराहना करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी व मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा जी के नेतृत्व में महिला उत्थान की योजनाओं का लाभ देश एवं प्रदेश की महिलाओं को मिल रहा है, लाडो प्रोत्साहन योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना ने महिलाओं को सम्बल प्रदान किया है।
भाजपा नेत्री नीरजा अशोक शर्मा ने कहा कि महिला आज सरपंच से लेकर राष्ट्रपति जैसे बड़े पदों पर विराजित हैं इससे बड़ी महिला सशक्तिकरण की मिशाल कोई हो नहीं सकती। भाजपा नेता शिवचरण कुशवाह ने सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं पर प्रकाश डाला। एसडीएम सरमथुरा अलका श्रीवास्तव ने कहा कि महिलाएं देश की आधी आबादी है इसलिए अपनी महत्ता समझते हुए देश के विकास में अपनी भूमिका अदा करें।
इस अवसर पर 12 मानदेय कार्मिकों को माता यशोदा पुरस्कार, 4 कार्मिकों व महिला बाल विकास में कार्य कर रहीं 3 संस्थाओं को पन्नाधाय पुरस्कार दिया साथ ही 25 ऐसी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका व साथिन को सम्मानित किया जिनके बच्चे विगत वर्षों में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के माध्यम से चयनित हुए हैं, 4 महिला पर्यवेक्षकों की अगले महीनों में सेवानिवृति के क्रम में उनकी विभाग में जीवन भर सेवाओ के लिए सम्मान किया तथा 20 बालिकाएं जिनको 10 वी व 12 वी में विगत सत्र में सर्वोच्च अंक प्राप्त किए उनको बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना से 20 हजार रुपये की राशि उनके खातों में जमा करते हुए सम्मान किया।
सहायक निदेशक भूपेश गर्ग ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। मंच संचालन लेखाधिकारी मांगीलाल आर्य ने किया। इस अवसर पर सीपीओ भरत राव, अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा व स्वास्थ्य अधिकारी गौरव मीना, सीडीपीओ राजाखेड़ा अविनेश कुमार, बाड़ी सीडीपीओ अर्पित श्रीवास्तव, अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी भगवान सिंह कुशवाह, सहायक प्रशासनिक अधिकारी नरेंद्र मीना, अंकुर शर्मा, दिनेश कुशवाह, अजय मीना, बनवारी कुंतल, जितेंद्र शर्मा, कनुप्रिया कौशिक, सुपरवाइजर योगेश चौधरी, मिथलेश मीना, राहुल प्रसाद, शशि कुमार, कुंजी लाल इत्यादि उपस्थित रहे।

ब्यूरो विजय शर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *