महिला कभी कमजोर नहीं होती बस उसे पहचानने की जरूरत :- सुधा सिंह राजपूत
1 min readउत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ बांदा ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस
महिला कभी कमजोर नहीं होती बस उसे पहचानने की जरूरत होती है
बांदा

आज उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ बांदा ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम का आयोजन टीचर सोसाइटी बांदा में किया कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला संरक्षिका जयंती सिंह द्वारा की गई जिलाध्यक्ष सुधा सिंह राजपूत ने अंतर्राष्ट्रीय महिला इतिहास के बारे में बताया और कहा महिलाओं के सामने आज भी शिक्षा में असमानता सुरक्षा, हिंसा सामाजिक और पारिवारिक दबाव कई प्रकार की चुनौतियों का सामना करना पड़ता है उन्होंने बताया यह दिन उन सभी महिलाओं को याद करने और सराहना का है जिन्होंने शिक्षा खेल विज्ञान कला राजनीति अन्य क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान दिया है यह दिन हमें याद दिलाता है कि महिलाओं को पुरुषों के बराबर अवसर वेतन और नेतृत्व की जगह मिलनी चाहिए यह लड़कियों को उनके सपनों को पूरा करने के लिए प्रोत्साहित करने वाला दिन है यह महिलाओं को सशक्त बनाने का संदेश देता है यह महिलाओं के स्वास्थ्य शिक्षा और सुरक्षा के लिए नई नीतियों और सुधारो की मांग करने का अवसर भी देता है यह हमें याद दिलाता है कि महिलाओं का सशक्त होना समाज की प्रकृति के लिए बहुत जरूरी है हर दिन यह सुनिश्चित करना चाहिए कि महिलाएं अपने जीवन में बिना किसी भेदभाव के आगे बढ़ सके।
महिला शिक्षक संघ की जिलाध्यक्ष ने राज्य अध्यापक पुरस्कार से सम्मानित अंजू गुप्ता जी को और रश्मि अग्रवाल जी आशा कुटार जी को नारी शक्ति सम्मान से सम्मानित किया कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ उपाध्यक्ष नीतू सिंह ने किया कार्यक्रम में उपस्थित सभी बहनों को नारी शक्ति सम्मान से सम्मानित किया
कार्यक्रम में रीना जी ,सावन जी,नीतू जी,शशि जी,रानी जी,संध्या जी,दीपिका जी ,जयंती जी ,राखी जी
रश्मि जी ,माधवी जी आशा कुटार जी, रीता जी शाहीन जी,नौरीन जी,रूही जी,पुष्पा जी,महालक्ष्मी जी,भाग्यवती जी,शिवानी जी,संजना जी अर्चना,अभिलाषा जी,अंजलि खरे, चित्रा जी सदस्य और पदाधिकारी उपस्थित रहे।
